Vivo T4 Pro
Vivo स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए आज हम एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलने या अपने मौजूदा वीवो डिवाइस को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर वीवो के मिड-रेंजर Vivo T4 Pro पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे इसे 20,000 रुपये के आसपास की कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए पूरी डील विस्तार से समझते हैं।
Amazon पर Vivo T4 Pro (8GB + 128GB) वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये से घटाकर 27,180 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त 2500 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जिससे इसकी कीमत और घटकर 24,680 रुपये तक आ जाएगी।
वहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 25,700 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। यह वैल्यू आपके पिनकोड और पुराने फोन की मॉडल-कंडीशन पर निर्भर करेगी। अगर आपको एक्सचेंज में लगभग 5,000 रुपये तक का लाभ भी मिल जाता है, तो बैंक ऑफर के साथ मिलाकर इस फोन की प्रभावी कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है।
Vivo T4 Pro में 6.77 इंच की FHD+ (1080×2392 पिक्सल) क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है और कंपनी की ओर से इसमें चार साल के मेजर OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 2MP का बोकेह लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, यह 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।