vivo y200 pro launched in india here price and features to buy
बहुत से रुमर्स और लीक में बने रहने के बाद आखिरकार अब Vivo का Vivo Y200 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने के तैयार है। इस फोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन को अगले सप्ताह यानि 21 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। इस बात को लेकर X Platform पर जानकारी भी आ रही है।
इसी पोस्ट में कंपनी ने यह भी कहा है कि Y Series के फोन दो अलग अलग कलर में आने वाले हैं। इन्हें Light Green और Black/Dark Grey Color में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा Vivo की ओर से ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन एक Slimmest 3D Curved Display से लैस होने वाला है। इसके अलावा इस आगामी फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश होने वाली है।
आइए अब Vivo Y200 Pro 5G स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर आदि के बारे में जानते हैं।
रुमर्स और लीक आदि से पता चलता है कि Vivo Y200 Pro 5G स्मार्टफोन में एक AMOLED डिस्प्ले होने वाली है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलने वाली है। इसके अलावा इस फोन में सेगमेंट की सबसे स्लिम 3D Curved Display होने वाली है।
यह आगामी डिवाइस एंटी-शेक कैमरा और OIS से भी लैस हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में नाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट आदि को लेकर आपको काफी कुछ मिलने वाला है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कुअलकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
जहां तक Price आदि की बात है, अपकमिंग Vivo Y200 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में लगभग 25000 रुपए की कीमत के अंदर पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फोन के लॉन्च में कुछ ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में आपको कुछ समय का इंतज़ार ही करना चाहिए, जैसे ही फोन लॉन्च होता है आपको इसके बारे में सब जानकारी मिल जाने वाली है।