Vivo ने भारत में Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 29,990 रखी गई है। Vivo V20 Pro कंपनी की Vivo V20 सीरीज़ में तीसरा स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। इससे पहले कंपनी Vivo V20 और Vivo V20 SE को उतार चुकी है।
Vivo V20 Pro को अमेज़न, फ्लिपकार्ट और विवो के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल किया जा रहा है। डिवाइस मिडनाइट जैज़ और सनसेट मेलोडी कलर में आया है।
Vivo V20 Pro के लॉन्च के साथ कुछ ऑफर्स भी ऑफर किए गए हैं जिसमें ICICI बैंक कार्ड ऑनलाइन पर Rs 2000 का इंस्टेंट कैशबैक, 10% कैशबैक ICICI बैंक कार्ड, बैंक ऑफ बड़ोदा और Zest मनी ऑफलाइन ऑफर, एक्स्चेंज पर Rs 2500 की छूट, V-Shield कंप्लीट मोबाइल डैमेज प्रोटेक्शन और 12 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI शामिल है।
Vivo V20 Pro मोबाइल फोन को एक 6.44-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, यह एक AMOLED पैनल है। आपको बता देते है कि फोन में मौजूद नौच पर आपको दो सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा आपको होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। फोन के बैक को कंपनी की ओर से AG Matte Glass से निर्मित किया गया है, जिसमें आपको मैट फिनिश मिल रही है, जो इसे फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट बना देती है।
Vivo V20 Pro मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 755G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज भी मिल रही है, इस फोन को फनटचOS 11 पर लॉन्च किया गया है, जो एंड्राइड 10 पर आधारित है।
Vivo V20 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 44MP का प्राइमरी सेल्फी कैमरा मिल रहा है, इसके साथ ही इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है।