OnePlus 15 से लेकर iQOO 15 तक.. दुनिया के सबसे पॉवरफुल और लेटेस्ट प्रोसेसर पर लॉन्च होंगे ये फोन, इंडिया में होगी धमाकेदार एंट्री

Updated on 26-Sep-2025

क्वलकॉम की और से अभी हाल ही में अपने सबसे नए स्नेपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर को लॉन्च कर दिया है। अब इसके बाद जाहिर है कि इस प्रोसेसर के साथ कुछ स्मार्टफोन्स को भी जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। आज हम आपको भारत में इस प्रोसेसर के साथ आने वाले कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इस प्रोसेसर के साथ मार्किट में एंट्री मारेंगे। इस लिस्ट में कुछ फोन्स की पहले ही पुष्टि हो चुकी है, चीन के बाजार में इस प्रोसेसर के साथ Xiaomi 17 Series के फोन्स को लॉन्च किया जा चुका है। अब इसे इंडिया में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि इसके अलावा OnePlus 15 के साथ साथ iQOO 15 में भी इसी प्रोसेसर को देखा जा सकता है। आइये जानते है कि इस लिस्ट में इन फोन्स के साथ साथ अन्य कौन कौन से स्मार्टफोन्स का नाम शामिल है।

Xiaomi 17 Series

Xiaomi ने चीन के बाजार में इसी प्रोसेसर के साथ अपनी Xiaomi 17 Series के फोन्स को लॉन्च कर दिया है। अब ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन सीरीज के कुछ फोन्स को खासकर Xiaomi 17 Pro Max को इंडिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, आधिकारिक तौर पर इस फोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है लेकिन ऐसा हो सकता है कि इंडिया में इस फोन को कंपनी कुछ समय में ही लॉन्च कर दे? फोन के स्पेक्स आदि को यहाँ देखा जा सकता है, इसके अलावा प्राइस की जानकारी भी यहीं पर ली जा सकती है।

OnePlus 15

पिछले कुछ समय से OnePlus 15 को लेकर इन्टरनेट पर चर्चा चल रही हैं। इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होने वाला है। इसके साथ साथ फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। इस फोन को कंपनी एक 6.7-इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिल सकता है। फोन में आपको ColorOS 16 के साथ एंड्राइड 16 का सपोर्ट भी मिलने वाला है।

iQOO 15

iQOO 15 को भी एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है, इस फोन में आपको एक 6.85-इंच की Samsung Everest Screen मिल सकती है, जो 2K रेजोल्यूशन से लैस है, इसके अलावा इस फोन में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है। फोन की डिस्प्ले पर कंपनी 6000 निट्स की ब्राइटनेस दे सकती है। फोन में कंपनी एक 50MP का ट्रिपल कैमरा को जगह दे सकती है। इसके लावा इसमें 7000mAh की बैटरी 100W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ मिल सकती है।

Realme GT 8 Pro

Realme GT 8 Pro को भी आप कंपनी का एक दमदार फोन कह सकते हैं। इस फोन में भी स्नेपड्रैगन 8 इलीट जेन 5 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में एक 200MP का कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक 2K डिस्प्ले भी मिल सकती है। फोन में आपको एक 7000mAh की बैटरी भी मिल सकती है।

POCO F8 Pro

POCO ने अपने इस फोन को लेकर भी यह घोषणा कर दी है कि फोन को स्नेपड्रैगन 8 इलीट जेन 5 पर लॉन्च किया जाने वाला है। फोन में एक 2K OLED डिस्प्ले होने के आसार हैं, इसके अलावा फोन में एक बड़ी 7100mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन को कंपनी सबसे दमदार हार्डवेयर और सबसे दमदार सॉफ्टवेयर के साथ साथ बेहतरीन डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें: वाह! बहुत सुंदर है बे.. याद है लापता लेडीज का ये क्लासिक डायलोग! उससे भी ज्यादा यादगार हैं ये वाली फिल्म और इनके क्लासिक डायलॉग

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :