फरवरी का महीना स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में काफी धमाकेदार रहा। हमने Samsung Galaxy S26 सीरीज, Vivo V70, iQOO 15R और Google Pixel 10a जैसे बड़े फोन बाजार में आते देखे। लेकिन अगर आपको लगता है कि रफ्तार अब कम होगी, तो मार्च के लिए तैयार हो जाइए। आने वाले हफ्तों में कई नए स्मार्टफोन दस्तक देने वाले हैं, जो बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक में तहलका मचाएंगे। यहां मार्च 2026 में लॉन्च होने वाले कुछ प्रमुख स्मार्टफोन्स की जानकारी दी गई है।
Nothing अपनी Phone 4a सीरीज को 5 मार्च को भारत समेत ग्लोबल बाजार में पेश कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कुछ खास बातें सामने आई हैं, उम्मीद है कि इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। सिग्नेचर व्हाइट कलर के साथ इस बार कंपनी एक नया पिंक कलर वेरिएंट भी टीज कर रही है।
Apple अपने 4 मार्च के इवेंट में iPhone 17e से पर्दा उठा सकता है। बजट कॉन्शियस यूजर्स के लिए यह एक बड़ा अपडेट हो सकता है। इसमें A19 चिप होने की उम्मीद है, जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में भी इस्तेमाल की गई है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका डिजाइन और कैमरा हार्डवेयर काफी हद तक iPhone 16e जैसा ही रह सकता है।
मोटोरोला अपनी ‘Edge’ सीरीज में एक नया पावरफुल डिवाइस ला रहा है, जिसकी सबसे बड़ी खूबी उसकी बैटरी लाइफ होगी। इसमें 7,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पीछे की तरफ 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन भी Snapdragon 7s Gen 4 पर काम करेगा। इसका लॉन्च 6 मार्च के लिए तय हो गया है।
Poco अपनी X8 सीरीज के साथ परफॉर्मेंस के नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Poco X8 Pro Max के टेस्टिंग यूनिट ने AnTuTu बेंचमार्क पर लगभग 36,12,095 का स्कोर बनाया है, जो इसकी जबरदस्त पावर को दर्शाता है। भारत में इस सीरीज के Pro और Pro Max दोनों मॉडल्स एक साथ लॉन्च हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4 में लौटेंगे कालीन भैया? रिलीज़ को लेकर बढ़ी हलचल, जानें कास्ट से लेकर स्ट्रीमिंग डिटेल्स