सैमसंग गैलेक्सी S8 हो सकता है दो वेरियंट में पेश

HIGHLIGHTS

इसके एक वेरियंट में 5.1-इंच की 2K कर्वड सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद हो सकती है, वहीँ इसके दूसरे वर्जन में 5.5-इंच की 4K डिस्प्ले दी जा सकती है.

सैमसंग गैलेक्सी S8 स्मार्टफ़ोन दो वेरियंट में पेश हो सकता है, यह जानकारी एक तज़ार लीक में सामने आई है. इस लीक में बताया गया है कि, इसके एक वेरियंट में 5.1-इंच की 2K कर्वड सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद हो सकती है, वहीँ इसके दूसरे वर्जन में 5.5-इंच की 4K डिस्प्ले दी जा सकती है. इसके साथ ही 5.5-इंच मॉडल में ड्यूल-कैमरा सेटअप भी मौजूद हो सकता है.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video

वेइबो पर शेयर किए गए एक पोस्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S8 में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 830 प्रोसेसर मौजूद होगा, साथ ही कुछ बाज़ारों में इस फ़ोन को Exynos 8895 के साथ भी पेश किया जा सकता है. इसके साथ ही जानकारी मिली है कि, गैलेक्सी S8 वीव AI असिस्टेंट, रिप्लेसिंग S वोइस भी मौजूद होगा. बता दें कि, वीव AI असिस्टेंट वीव लैब्स का प्रोडक्ट है, इस स्टार्टअप को सीरी को बनाने वालों ने शुरू किया है और इसका अभी हाल ही में सैमसंग ने अधिग्रहण किया है.

इसे भी देखें: इंटेक्स एक्वा इको 3G स्मार्टफ़ोन पेश, कीमत महज़ Rs. 2,400

इसे भी देखें: नोकिया D1C स्मार्टफ़ोन एनटूटू पर आया नज़र

सोर्स

Connect On :