OnePlus Z की लाइव इमेज सामने आई है। डिवाइस पहले भी लीक हो चुका है और इस तरह हम स्पेक्स का अंदाज़ा लगा सकते हैं और साथ ही कीमत का भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है। डिवाइस कुछ हफ्तों में लॉन्च हो सकता है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि OnePlus Z ही OnePlus 8 Lite के नाम से आएगा। XDA की रिपोर्ट से संकेत मिलते हैं कि Redmi K30 Pro को भारत में Poco F2 Pro के नाम से पेश किया जाएगा।
Realme X3 को TENAA पर देखा गया है और इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि जल्द ही डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग से Realme X3 के स्पेक्स का पता चला है। पिछली खबरों के मुताबिक, Realme X3 को गीकबेंच और भारत की BIS सर्टिफिकेशन वैबसाइट, रूस की EEC और थाईलैंड की NBTC पर देखा गया है।
चलिए जानते हैं इस हफ्ते के ट्रेंडिंग स्मार्टफोंस के बारे में:
OnePlus Z की लाइव इमेज सामने आ चुकी है और पिछले लीक की मानें तो फोन के स्पेक्स और प्राइस का पता चला है। कुछ महीनों में लॉन्च होने वाला OnePlus Z ही OnePlus 8 Lite होने वाला है। OnePlus Z ट्रिपल कैमरा के साथ आएगा और MediaTek Dimensity 1000 SoC पर काम करेगा। OnePlus Z का दाम 25,000 रूपये के अंदर रहेगा। Slashleaks द्वारा आए लीक से पंच-होल डिसिपलय डिज़ाइन का पता चलेगा।
OnePlus Z में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का लेंस, 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर मिलेगा। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेन्सर मिलेगा और फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलेगी।
एक नए लीक से पता चला है कि Redmi K30 Pro को भारत में Poco F2 Pro के नाम से पेश किया जाएगा। यह Poco X2 Pro या Poco F2 Pro हो सकता है। नए पोको डिवाइस को यूरेशियन इकनॉमिक कमिशन (EEC) वैबसाइट पर देखा गया था। XDA Developers पर देखे गए Redmi K30 Pro को भारत में Poco F2 Pro के नाम से पेश करेगा।
Google Mobile Services ने Redmi K30 Pro को lmi कोडनेम दिया है। इस फोन को भारत और अन्य बाज़ारों में Poco F2 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसलिए, Poco F2 Pro डिवाइस Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
iPhone SE Plus 2020 पर काम चल रहा है और आगामी फोन Coronavirus महामारी के कारण हुई प्रॉडक्शन में रुकावट के कारण फोन को 2021 में लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर Jon Prosser ने आगामी SE 2020 Plus के बारे में संकेत दिए हैं और साथ ही किफ़ायती AirPods के बारे में भी संकेत दिए। iPhone SE Plus 2020 नया iPhone 9 Plus भी हो सकता है। iPhone SE 2020 पिछले iPhone 8 Plus का बड़ा वर्जन हो सकता है।
iPhone SE Plus 2020 को iOS 14 कोड लाइन पर भी देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने AirPods कि नई जनरेशन को पेश किया जा सकता है जो कि सस्ता Apple AirPods हो सकता है।
Realme X3 को संक्षेप में TENAA पर मॉडल नंबर RMX2142 के साथ सूचीबद्ध किया गया था। हालाँकि इस लिस्टिंग को (अब हटा दिया गया) इस लिस्टिंग को MySmartPrice द्वारा देखा गया था और फोन में 6.57 इंच के होल-पंच डिस्प्ले की सुविधा के साथ यहाँ देखा गया था। यह नई लिस्टिंग पर जानकारी मिलती है कि Realme X3 में 6.57-इंच का डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर पर चलेगा। एक अन्य Realme X3 SuperZoom मॉडल है जिसे हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया था, और फोन को 12GB रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होने की जानकारी भी सामने आई है।
चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग की मानें तो Redmi 10X का दाम CNY 1,499 (लगभग Rs 16,000) रहेगा। डिवाइस स्काई ब्लू, पाइन मॉर्निंग ग्रीन और आइस फॉग कलर में उपलब्ध है। कीमत के अलावा, लिस्टिंग से स्पेक्स और फीचर के बारे में भी पता चला है।
Redmi 10X में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल होगा। फोन मीडियाटेक हीलियो G85 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB रैम तथा 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन android 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करेगा और डिवाइस में 5020mAh की बैटरी मिलेगी जिसे 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।
iPhone 12 को लेकर पहले भी कई लीक सामने आ चुके हैं, पिछले लीक में भी हमें इस मोबाइल फोन के बारे में काफी जानकारी मिली है, जैसे यह भी सामने आ चुका है कि iPhone 12 मोबाइल फोन अलग अलग तीन स्क्रीन साइज़ में आने वाला है।
Macotakara 2020 के आईफोन लाइनअप के स्क्रीन साइज़ के बारे में एक अफवाहों की एक नई पेशकश छेड़ चुकी है। कहा जा रहा है कि 5.4 इंच मॉडल में डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि 6.1 इंच वैरिएंट दो विकल्पों एक डुअल कैमरा सेटअप और दूसरा ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा 6.7 इंच मॉडल को ट्रिपल सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा।
रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि 5.4-inch iPhone का कुल साइज़ iPhone SE और iPhone 8 के बीच रहेगा जबकि 6.1 इंच वैरिएंट का साइज़ iPhone 11 और iPhone 11 Pro Max के बीच रहेगा। इसके अलावा 6.7 इंच मॉडल iPhone 11 Pro Max से बड़ा होगा।
Mi A4 दरअसल Mi CC10 का रीमॉडल नंबर होगा जो आगामी शाओमी फोंस की लिस्ट में शामिल हैं। Mi A4 के कान्सैप्ट रेंडर से आगामी Xiaomi Android One स्मार्टफोन की खास जानकारी का पता चला है। आगामी Mi A4 को पंच-होल डिस्प्ले और 64MP पावर्ड कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।
Mi A3 स्मार्टफोन Mi CC9 पर आधारित डिवाइस था। इसी तरह, अगला Mi A4 फोन Mi CC10 पर आधारित हो सकता है और लीक हुए रेंडर से Mi A4 की झलक का पता चला है।
पहला Redmi 5G फोन Redmi K30 5G दिसम्बर 2019 में पेश किया गया था और फोन में ड्यूल पंच हॉल स्क्रीन मौजूद है। Redmi K30i फोन के रेंडर से सिंगल पंच होल डिस्प्ले का पता चलता है। फोन में IPS LCD पैनल मिलेगा लेकिन डिस्प्ले के साइज़ का पता नहीं चला है। Redmi K30 5G की तरह K30i में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर मिलेगा।
Redmi K30i के बैक पर सर्क्युलर रिंग जैसा रियर कैमरा मिलेगा जैसा कि K30 5G फोन में देख चुके हैं। हालांकि, क्वाड कैमरा सेटअप के बजाए, इसमें वर्टिकल स्ट्रिप में तीन कैमरा और एक LED फ्लैश देखी जा सकती है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलने वाला है जबकि Redmi K30 5G में हम 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेन्सर देख चुके हैं।