13-15 हजार में ये तीन फोंस हैं बेस्ट चॉइस, कैमरा, परफॉरमेंस से लेकर ये स्पेक्स बनाते हैं इसे खास

Updated on 18-Jun-2022
HIGHLIGHTS

Vivo T1 5G, Moto G51 5G भी हैं लिस्ट में शामिल

Motorola का नया फोन भी है लिस्ट में

अगर आप 15,000 रुपये के बजट में एक नया फोन खरीदना चाह रहे हैं तो बढ़िया विकल्पों की कमी नहीं है। हर कंपनी इस प्राइस सेगमेंट में एक से बढ़ कर एक ऑफर दे रही हैं। अगर आप एक नया फोन खरीदना चाह रहे हैं तो इन तीन मोबाइल फोंस में से किसी एक को चुन सकते हैं। 

 

Vivo T1 5G

Vivo T1 5G की कीमत 14,499 रुपये है। वीवो (Vivo) टी1 (T1) 5जी (5G) में 1080×2408 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.58 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी दिया जा रहा है। डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Oppo A57 4G को जल्द भारत में किया जाएगा लॉन्च, कीमत के बारे में मिली ये जानकारी

Moto G51 5G

Moto G51 में 6.8-इंच होल-पंच LCD डिस्प्ले है जिसे 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन 2.2GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ SoC पर काम करता है, इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है, अगर आप स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं।

कैमरे आदि की बात करें तो आपको बात देते है कि फोन में यानि Moto G51 में बैक पर एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें एक 50-मेगापिक्सेल S5JKN1 प्राइमेरी सेन्सर है, इसके साथ-साथ 8-मेगापिक्सेल और 2-मेगापिक्सेल सेंसर भी शामिल है। हालांकि फोन के फ्रन्ट पर आपको एक सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है, लेकिन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह फोन 13,999 रुपये में उपलब्ध है। 

Poco M4 Pro 5G

Poco M4 Pro 5G को भारत में 6.6-इंच FHD + डॉट डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और DCI-P3 वाइड कलर सरगम के साथ लॉन्च किया गया है। 

यह भी पढ़ें: भारत में Tecno Pova 3 के लॉन्च की तारीख हुई लीक, 7,000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट मिल रहा है, इसके साथ ही फोन में आपको 8GB तक LPDDR4X रैम भी मिल रही है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है। 

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :