आसुस के इन फ़ोन्स को मिल रहा Android 9 Pie अपडेट

Updated on 01-Mar-2019
HIGHLIGHTS

ROG Phone, ZenFone Max Pro M1, Max Pro M2 के साथ ही कई आसुस फ़ोन्स को कंपनी ने Android 9 Pie अपडेट की लिस्ट है में शामिल किया गया है।

खास बातें:

  • Asus ने तैयार की अपडेट के साथ आने वाले फ़ोन्स की लिस्ट
  • लिस्ट में Asus ROG Phone, Asus Max Pro M1, Max Pro M2 भी शामिल
  • अपडेट रोल आउट की नहीं दी गयी कोई जानकारी

 

Asus ने भारत में एक खास स्मार्टफोन पोर्टफोलियो बना रखा है जिसमें ROG Phone अबतक का लेटेस्ट है। इसके साथ ही आसुस ने अपने कुछ ऐसे फ़ोन्स की लिस्ट निकाली है जिन्हें जल्द ही Android 9 Pie का अपडेट मिल रहा है। आसुस ROG phone  भी इस लिस्ट में शामिल है।कंपनी के इस गेमिंग स्मार्टफोन के साथ ही Zenfone 5Z, Zenfone Max Pro M1, Max Pro M2, जैसे बाकी फ़ोन्स भी शामिल हैं। हालांकि कंपनी ने किसी भी तरह की तय तारीख नहीं निकाली है कि किस  दिन इस अपडेट को जारी किया जायेगा। आपको बता दें कि यह खबर कंपनी के आधिकारिक फोरम की तरफ से आयी है।

आपके सामने हम लाये हैं वो सभी आसुस के फ़ोन्स जिन्हें इस साल Android 9 Pie अपडेट मिल रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Zenfone 5Z और Max Pro M2 भी इस लिस्ट में हैं जो पहले से ही लेटेस्ट एंड्राइड फ्लेवर में हैं। Zenfone 5Z  पहले से ही Android 9 Pie बिल्ड पर है जबकि Max Pro M2 के लिए बीटा एंड्राइड पाई वर्ज़न है।

ZenFone 4 Max (ZC554KL)

ZenFone 4 Selfie (ZD553KL)

ZenFone 4 Max (ZC520KL)

ZenFone Live (ZB553KL)

ZenFone4 Max (ZB520KL)

ZenFone Max Plus (M1) Clear Soft Bumper (ZB570TL)

ZenFone 5Q (ZC600KL)

ZenFone Live (L1) Clear Soft Bumper (ZA550KZ / ZA551KL)

ZenFone Max Pro (ZB602KL)

ZenFone Max Pro (ZB601KL)

ZenFone Max (M1) Clear Soft Bumper (ZB555KL / ZB556KL)

ZenFone 5 (ZE620KL)

ZenFone 5Z (ZS620KL)

ASUS ROG Phone (ZS600KL)

ZenFone Max Pro (M2) Clear Soft Bumper (ZB631KL/ ZB630KL)

ZenFone Max (M2) Clear Soft Bumper (ZB633KL / ZB632KL)

Android 9 Pie अपडेट की बात करें तो बाकी ब्रांड्स भी अपने फ़ोन्स में इस अपडेट को ला रहे हैं। नोकिया ने भी इस बात की हाल ही में घोषणा की है कि Nokia 3.1 स्मार्टफोएन को Android 9 Pie अपडेट Nokia 2.1, के साथ मिल रहा है जो कि एक एंड्राइड गो डिवाइस है जिसे Android 9 Pie (Go Edition)  अपडेट मिला है। Samsung Galaxy Note 8 को भी भारत में Android Pie based One UI अपडेट मिल रहा है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

ये भी पढ़ें:

Asus Zenfone 5Z के लिए जारी हुआ एंड्राइड पाई अपडेट

MWC 2019: 5G के साथ आएगा Lenovo Z6 Pro

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :