Tecno Spark Power 2 को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी भारत में Spark Power 2 Air को जल्द लॉन्च कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि यह नया फोन लाइट वर्जन होगा और इसकी कीमत Rs 9,000 के अंदर रहेगी। याद दिला दें, Tecno Spark Power 2 को जुलाई में Rs 9,999 की कीमत में उतारा गया था।
लीक्स के मुताबिक, Tecno Spark Power 2 Air में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप और बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। Spark Power 2 में 7 इंच की HD+ डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी मिलती है और एयर मॉडल में भी इसी तरह के स्पेक्स मिलने संभावना है।
अपने पिछले फोन की तरह Tecno Spark Power 2 भी मीडियाटेक हीलियो P22 SoC द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है और स्टोरेज को SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। स्मार्टफोन में 7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल है।
Tecno Spark Power 2 में मुख्य कैमरा को 5 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेन्सर और चौथे AI लेंस के साथ पेयर किया गया है। Tecno का दावा है कि 6,000mAh की बैटरी सिंगल चार्ज में चार दिन तक चल सकती है। इसे 18W चार्जर के साथ लाया गया है जो आधे घंटे में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते है।