Realme, Redmi के छूटे पसीने, 7000mAh बैटरी से लैस फोन ला रहा है Tecno

Updated on 13-Jun-2022
HIGHLIGHTS

7000mAh बैटरी के साथ आएगा Tecno Pova 3

Tecno Pova 3 के लिए Amazon पर नज़र आया प्रोमो पेज

Tecno Pova 3 में मिल सकते हैं ये स्पेक्स

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Tecno बड़ी बैटरी वाला एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। Amaozn India पर स्मार्टफोन का प्रोमो पेज लाइव हुआ है। यह साफ हो गया है कि Tecno अपने नए स्मार्टफोन Pova 3 को 7000mAh बैटरी के साथ लाएगी। पहले कई कंपनियां 6000mAh बैटरी वाले फोंस ला चुकी हैं लेकिन Tecno Pova 3 इन सबसे आगे जाने वाला है। आमतौर पर कंपनियां इतनी बड़ी बैटरी के साथ पैड्स लॉन्च करती हैं। 

यह भी पढ़ें: Flipkart End Of Season Sale में फ्लैगशिप फोंस पर मिल रहा है खास डिस्काउंट, जानें कितने सस्ते में खरीद सकते हैं Apple, Samsung के ये फोन

Tecno Pova 3 स्पेक्स व फीचर्स

स्मार्टफोन को Amazon पर लिस्टेड किया गया है। लॉन्च से पहले Tecno Pova 3 के कई स्पेक्स और फीचर्स सामने आए हैं। पेज के मुताबिक, Tecno Pova 3 हीलियो G88 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा जिसे Mali G52 GPU के साथ पेयर किया जाएगा। हो सकता है कि फोन Android 12 पर काम करे। डिवाइस में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन को 5GB तक रैम एक्स्पेंशन मिलेगा। 

स्मार्टफोन में 6.9 इंच की फुल HD+ LCD डॉट-इन डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन के बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। 

डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर मिल रहा है। फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है जिसे 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Motorola का नया फोन कल पहली बार किया जाएगा सेल, 1500 रूपये डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका…

Tecno Pova 3 का अनुमानित लॉन्च

स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाना है लेकिन फोन में कितनी बड़ी बैटरी या डिस्प्ले मिलेगी यह साफ नहीं है। अभी Amazon या Tecno ने लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। 

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :