इसी महीने की शुरुआत में, Tecno की ओर से उसका पहला Foldable Smartphone, Phantom V Fold 5G के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत 88,888 रुपये ईवेंट में बताई गई थी। हालांकि आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कंपनी ने इस फोन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया को 22 अप्रैल तक ओपन किया था, इसके लावा यह पहले ही दिन बढ़ती डिमांड के चलते सोल्ड आउट हो गया था।
इस फोन के निर्माण कंपनी अपनी Noida की फैक्ट्री में कर रहा है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि फोन को 28 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। हालांकि अब इस फोन की प्री-बुकिंग की डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है, असल में अब नई पॉलीसी को कंपनी ने पेश कर दिया है, जिसके तहत आप रोजाना फोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं, जो 27 अप्रैल तक हर दिन ओपन रहने वाली है, यह 10AM पर शुरू होने वाली है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Amazon India पर इस समय इस फोन को प्री-बुक किया जा सकता है। इस फोन पर आपको 24 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI पर ले सकते हैं, इसकी शुरुआत 3704 प्रति माह से शुरू होती है। इसके अलावा आपको फोन पर 8000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है।
इस फोन में आपको एक 7.85-इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल रही है, जो 2K+ के साथ आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी ऑफर करती है। इसके अलावा इस फोन में आपको Dimensity 9200 प्रोसेसर मिल रहा है, इतना ही इस फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 45W फास्ट चार्जिंग से लैस है।
इस फोन में आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 16MP का कैमरा Foldable Screen पर मिल रहा है। फोन के रियर पैनल पर आपको एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का ही टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है।