टेक्नो मोबाइल ने नया किफायती स्मार्टफोन उतारा

Updated on 19-Apr-2018
By
HIGHLIGHTS

हांगकांग की कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स की सहयोगी कंपनी टेक्नो मोबाइल ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन 'कैमोन आई स्काई' लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है।

हांगकांग की कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स की सहयोगी कंपनी टेक्नो मोबाइल ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन 'कैमोन आई स्काई' लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। 

ट्रांसन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन) गौरव टिकू ने एक बयान में कहा, "'कैमोन आई स्काई' की लांचिंग हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है और यह सुनिश्चित करता है कि हम किफायती मूल्य में बढ़िया उत्पाद पेश कर रहे हैं।"

Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स

अगर इस डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि जहां इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 7,499 है, वहां इस कीमत के बावजूद इसमें मुझे कुछ कमियों भी नजर आ रही हैं। इस फोन को महज 2GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले भी नहीं है। हालाँकि इस कीमत में आने वाले कई अन्य स्मार्टफोंस में जो इस कीमत में या इससे कुछ ज्यादा कीमत में आते हैं, ऐसी ही डिस्प्ले से लैस हैं। फोन में एक 5.45-इंच की Tecno Full View FW+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

इसका स्क्रीन टू-बॉडी रेश्यो 81.3 फीसदी है, और इसके एजेस को कर्व भी किया गया है। फोन का वजन लगभग 137 ग्राम है, अपने इस वजन के साथ यह काफी हल्का कहा जा सकता है। फोन महज 8.3mm थिक है। इसके अलावा इसे HiOS आधारित एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ लॉन्च किया गया है। जो एक बढ़िया बात है। इसके अलावा फोन में मौजूद फेस ID को लेकर मैं इस स्मार्टफोन से कहीं न कहीं प्रभावित हो सकता हम क्योंकि इस कीमत में इस तरह के फीचर को बढ़िया कहा जा सकता है। 

Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स

अब अगर कैमरा आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह डिवाइस एक 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा से लैस है, यह कैमरा f/2.0 अपर्चर, 5P लेंस और ड्यूल LED फ़्लैश के साथ आया है। इसके अलावा फोन में एक 8-मेगापिक्सल का समान अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो LED फ़्लैश और स्क्रीन फ़्लैश के साथ फोन में मौजूद है। फोन में एक 1.28GHz का 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक MTK6739WA चिपसेट दिया गया है। फोन में एक 3,050mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसे आप दो कलर ऑप्शन में ले सकते है, यह आपको मिडनाइट ब्लैक और शैम्पेन गोल्ड रंगों में ले सकते हैं।

IANS

Indo-Asian News Service

Connect On :
By