Swipe Konnect Star स्मार्टफ़ोन हुआ लॉन्च, 4G VoLTE फीचर से लैस

HIGHLIGHTS

इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 3,799 है. 4G VoLTE से लैस यह फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है.

मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी Swipe टेलीकॉम ने बाज़ार में अपना नया 4G VoLTE स्मार्टफ़ोन Swipe Konnect Star पेश किया है. यह एक ड्यूल-सिम स्मार्टफ़ोन है. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 3,799 है. 4G VoLTE से लैस यह फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है. यह फ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

इसे भी देखें: फीचर फ़ोन से कैसे भेजें पैसे, *99# द्वारा… 

Swipe Konnect Star स्मार्टफ़ोन में 4-इंच की FWVGA डिस्प्ले मौजूद है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 480×854 पिक्सल है. यह 1.0GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. 

अगर Swipe Konnect Star स्मार्टफ़ोन में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो फ़्लैश के साथ आता है. साथ ही इसमें 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. कनेक्टिविटी के बारे में अगर बात करें तो इसमें 3G, 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसमें 1800mAh की बैटरी भी मौजूद है.

इसे भी देखें: मोटो G5 की कीमत होगी मोटो G4 से भी कम

इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी C5 प्रो 28 फ़रवरी को हो सकता है लॉन्च

सोर्स

Connect On :