motorola g85 5g
अगर आप कम पैसों में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए एक बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं। हम बात कर रहे हैं Motorola G85 5G की, जो 20000 रुपए के अंदर दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। फ्लिपकार्ट इस फोन पर तगड़े बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रहा है, जिसके बाद आप इसे और भी कम दाम पर घर ले जा सकते हैं।
अगर आप इस हैंडसेट को खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी आप इसे कई ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ 18000 रुपए से भी कम में खरीद सकते हैं। आइए आपको इसकी नई कीमत के बारे में डिटेल में बताते हैं।
इस मोटोरोला स्मार्टफोन की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 20,999 रुपए है। लेकिन इस समय यह फ्लिपकार्ट पर 14% की सीधी छूट के साथ उपलब्ध है। आप इस डिवाइस को इस डील के दौरान 17,999 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, अन्य ऑफर्स के साथ आप इसकी प्रभावी कीमत को और भी कम कर सकते हैं।
बाकी ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर 5% कैशबैक मिल रहा है। इसी के साथ आप HDFC, Axis या IDFC बैंक कार्ड्स के जरिए खरीदारी करके इस पर 1500 रुपए तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। इसके अलावा यहाँ 12000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इसे आप 3000 रुपए प्रतिमाह की शुरुआती नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।
इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 6.67-इंच की है और FHD+ रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s 3G चिपसेट से लैस है जो 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
जहां तक बात है कैमरा की, तो इसमें पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP का दूसरा कैमरा है। फोन के फ्रन्ट पर 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया है। इसके अलावा यह डिवाइस एक 5000mAh बैटरी से अपनी पॉवर लेता है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।