Sony की ओर से उसके Sony Xperia XA1, XA1 Ultra और XA1 Plus स्मार्टफोंस को एंड्राइड 8 Oreo का अपडेट जारी कर दिया गया है। 900MB साइज़ वाले इस नए एंड्राइड अपडेट के साथ साथ कंपनी ने इस स्मार्टफोंस में फरवरी 2018 का सिक्यूरिटी पैच भी दे दिया है।
इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग के माध्यम से दी गई है, इस ब्लॉग में कहा गया है कि, “सोनी के Xperia XA1 सीरीज के स्मार्टफोंस यूजर्स के लिए ख़ुशी की खबर है, क्योंकि आख़िरकार उन्हें एंड्राइड Oreo का अपडेट दे दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी द्वारा जारी इन स्मार्टफोंस के लिए एंड्राइड अपडेट को बिल्ड नंबर 48.0.A.1.131 (Android 7.0) to version 48.1.A.0.116 (Android 8.0.0) तक दिया गया है।”
फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं 10,000 रूपये के अन्दर ये स्मार्टफोंस
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि, “इस एंड्राइड अपडेट में लगभग 5 सिक्यूरिटी पैच शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही इसमें FTF फर्मवेयर फाइल्स को भी जल्द ही शामिल करने वाले हैं।”
इस अपडेट के आने के बाद इन स्मार्टफोंस को कुछ नए फीचर मिल गए हैं, जैसे कि यदि आप शॉर्टकट को एक्सेस करने के लिए किसी आइकॉन पर लॉन्ग प्रेस कर सकते हैं, यह सुविधा अब आपके लिए उपलब्ध हो गई है। इसके अलावा होम स्क्रीन पर अब आप पिंस को भी ऐड कर सकते हैं। इसके अलावा और भी बहुत से फीचर आपको इस नए अपडेट के बाद इन स्मार्टफोंस में नजर आने वाले हैं।
स्मार्टफोंस से लेकर हेडफोंस और स्पीकर्स तक, अमेज़न इंडिया पर इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की मची धूम
आपको यह भी बता दें कि गूगल द्वारा एंड्राइड P का प्रीव्यू पेश कर दिया गया है, अगर आप इसे देखना या इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप यहाँ जाकर ऐसा कर सकते हैं।