जैसा कि आप सभी जानते ही है कि नोकिया अब स्मार्टफोन की दुनिया में वापसी कर चुकी है तथा 2-3 पहले ही कंपनी ने अपना एंड्राइड स्मार्टफोन – Nokia 6 लॉन्च किया था. लॉन्च के समय कंपनी ने सिर्फ ब्लैक कलर वाले वैरिएंट को दिखाया था तथा दूसरे कलर वैरिएंट के बारे में कुछ भी नहीं कहा था. लेकिन आज Nokia 6 के सिल्वर कलर वाले वैरिएंट को सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर देखा गया है जिसका मतलब है कि नोकिया जल्दी ही इस फोन को सिल्वर कलर में लॉन्च करने वाली है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] 10 racing games to enjoy on your Android device in Hindi (July 2016) Video
नोकिया 6 की कीमत CNY 1699 है, यह 2017 की शुरुआत में चीन में उपलब्ध हो जायेगा, भारतीय रूपये के हिसाब से इसकी कीमत Rs. 16,700 होने की उम्मीद है. इसके साथ ही नोकिया ब्रांड के तहत साल 2017 में 6 अन्य फोंस भी पेश किए जाएंगे. नोकिया 6 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 5.5-इंच की फुल HD डिस्प्ले 2.5D गोरिला ग्लास के साथ दी गई है.
इसे भी देखें: फिल्पकार्ट एप्पल फेस्ट: आईफ़ोन 7, आईफ़ोन 6s और कई दूसरे एप्पल प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बहुत खास डिस्काउंट
यह फ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4GB की रैम से लैस है. इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. यह फोन एंड्राइड नॉगट से लैस है. अगर इस स्मार्टफ़ोन में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. इस फ़ोन में मेटल बॉडी दी गई है, जो इसे काफी खास लुक देता है.