samsung Tri Fold Phone
इंटरनेट पर इस समय Samsung के Tri Fold Phone को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इस फोन का डिजाइन इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसके अलावा आपको जानकारी दे देते हैं कि सैमसंग के Galaxy Unpacked Event का आयोजन जल्द ही किया जाने वाला है, ऐसे में एक टीजर सामने आ रहा है जो इशारा कर रहा है कि इस तीन बार मुड़ने वाले फोन को इस ईवेंट में पेश किया जा सकता है। अभी कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट में इस फोन के डिजाइन को लेकर कुछ जानकारी आई थी। इस जानकारी से पता चलता है कि यह नया सैमसंग फोन Huawei के तीन बार मुड़ने वाले फोन के डिजाइन से अलग होने वाला है।
इसके अलावा इंटरनेट पर इस समय Tecno के भी एक फोन को लेकर चर्चा चल रही है, जो तीन बार मुड़ने वाले फीचर से लैस होने वाला है। इस डिजाइन से यह जानकारी मिल जाती है कि आखिर सैमसंग का आगामी Fold Phone यानि Samsung का Galaxy G Fold आखिरकार किस डिजाइन से लैस हो सकता है। आइए देखते हैं कि आखिर सैमसंग के इस फोन का डिजाइन कैसा हो सकता है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Tecno की ओर से Phantom Ultimate G Fold Concept स्मार्टफोन को लेकर जानकारी को इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है, इस फोन में एक तीन बार मुड़ने वाली डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा इस फोन की फ़ोल्डेबल स्क्रीन में अलग अलग तीन पार्ट्स होने वाले हैं। इसके अलावा फोन में एक अलग से कवर डिस्प्ले भी देखने को मिलने वाली है। यह डिस्प्ले सैमसंग के Tri Fold Phone से बेहद ज्यादा मेल खाती है।
अगर हम Huawei Mate XT Ultimate की बात करें तो यह दुनिया का एकमात्र तीन बार मुड़ने वाला फोन है जिसे बाजार में सेल किया जा रहा है। इसका एक हिन्ज अंदर की ओर मुड़ता है, इसके अलावा अन्य फोल्ड बाहर की ओर होते हैं। यह डिस्प्ले उस स्थिति में बेकार कही जा सकती है जब यह आपके हाथ से गिर जाए।
इसकी तुलना में अगर सैमसंग और Tecno के तीन बार मुड़ने वाले फोन्स को देखते हैं तो इन फोन्स की डिस्प्ले ज्यादा ड्यूरेबल मानी जा सकती हैं। अभी के लिए Samsung के इस तीन बार मुड़ने वाले फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, अब देखना होगा कि आखिर इसे Unpacked Event में पेश किया जाता है या नहीं। इस ईवेंट में अपने Samsung Galaxy Z Flip 7 FE, Galaxy Z Flip 7 और Z Fold 7 को लेकर सभी जानकारी देने के बाद ईवेंट के अंत में कंपनी Galaxy G Fold को लेकर जानकारी दे सकती है।