सैमसंग गैलेक्सी C9 स्मार्टफ़ोन जल्द हो सकता है पेश

HIGHLIGHTS

इसमें स्नेपड्रैगन 652 प्रोसेसर और 6GB की रैम भी होने की उम्मीद है.

सैमसंग अपने वेइबो अकाउंट पर एक नए स्मार्टफ़ोन के बारे में टीज़र जारी कर रही है. उम्मीद है कि कंपनी चीन के बाज़ार में एक नया स्मार्टफ़ोन बहुत ही जल्द पेश करे. उम्मीद है कि इस नई डिवाइस में मेटल बॉडी मौजूद होगी. हालाँकि अभी तक सैमसंग ने ये नहीं बताया है कि इस मॉडल का नाम क्या होगा. वेइबो अकाउंट पर जिस तस्वीर को शेयर किया गया है, उसमें तो बस यही कहा गया है कि, ‘अगले बड़ी चीज़ जल्द ही आ रही है’. अब ऐसा भी माना जा रहा है कि सैमसंग का अगला फ़ोन गैलेक्सी C9 होगा, क्योंकि पिछले काफी समय से इस फ़ोन के बारे में कई तरह के लीक्स सामने आये हैं. अभी हाल ही में इस स्मार्टफ़ोन को FCC पर भी लिस्ट किया गया था.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video

वैसे बात दें कि, उम्मीद के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी C9 स्मार्टफ़ोन में 6-इंच की डिस्प्ले मौजूद हो सकती है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल होने की उम्मीद है. साथ ही इसमें स्नेपड्रैगन 652 प्रोसेसर और 6GB की रैम भी होने की उम्मीद है. ख़बरों के मुताबिक इस फ़ोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद हो सकती है. साथ ही यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे के साथ आएगा. यह एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर कम करेगा. इसमें 4000mAh की बैटरी भी मौजूद हो सकती है.

इसे भी देखें: इंटेक्स एक्वा इको 3G स्मार्टफ़ोन पेश, कीमत महज़ Rs. 2,400

इसे भी देखें: नोकिया D1C स्मार्टफ़ोन एनटूटू पर आया नज़र

सोर्स, सोर्स 2

Connect On :