अभी हाल ही में खबर आई थी कि, Samsung Galaxy A3 (2017) को जल्द ही एंड्राइड नूगा का अपडेट मिलेगा. अब कंपनी ने अपने इस डिवाइस के लिए एंड्राइड नूगा 7.0 का अपडेट जारी कर दिया है. फ़िलहाल यह अपडेट सिर्फ इस डिवाइस की रूसी यूनिट्स को ही मिला है. उम्मीद है कि, जल्द ही यह अपडेट अन्य देशों में मौजूद इस डिवाइस की यूनिट्स को भी मिल जायेगा. इस अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A320FXXU2BQG5 है, इसके तहत जुलाई महीने का एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच भी मिला है.
इस अपडेट का साइज़ 2.21GB है और इसके जरिये Galaxy A3 (2017) को एंड्राइड 7.0 नूगा वर्जन भी मिलता है. कंपनी का सुझाव है कि, इस अपडेट को पाने से पहले आप अपने फ़ोन की बैटरी को 50% से ज्यादा चार्ज कर लें और आप किसी बढ़िया वाई-फाई कनेक्शन से कनेक्ट हो जायें. एंड्राइड नूगा के जरिये इसे स्प्लिट-स्क्रीन मल्टी-टास्किंग, कुछ क्विक सेटिंग्स, बढ़िया बैटरी लाइफ, और बढ़िया गूगल कीबोर्ड आदि फीचर्स मिलेंगे.
इसमें 4.7-इंच की HD सुपर AMOLED डिस्प्ले और 1.6GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. यह 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. इसमें 2350mAh की बैटरी भी दी गई है.