अगर आप सैमसंग का 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार ऑफर है। गैलेक्सी M53 5G भारी छूट के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत वैसे तो 32,999 रुपये है। हालांकि यह फिलहाल 6,500 रुपये के डिस्काउंट के बाद 26,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आप फोन खरीदने के लिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 2,500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा। इन दोनों ऑफर्स के साथ फोन पर कुल डिस्काउंट 9,000 रुपये हो जाएगा। इसका मतलब है कि आप फोन को बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। अब आपको इसके लिए जल्दी करना होगा क्योंकि ऐसे ऑफर कंपनी बार बार ऑफर नहीं करती है। पूरी डील देखने के लिए क्लिक करें!
Samsung Galaxy M53 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED+ Infinity-O डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट की FHD+ रेजोल्यूशन ऑफर करती है। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन के बैक पर 108MP+8MP+ +2MP+ 2MP का कैमरा मिल रहा है।
सैमसंग (Samsung) के इस फोन को डिमेन्सिटी 900 चिपसेट, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी का साथ दिया गया है। फोन को 25W चार्जिंग स्पीड का साथ दिया है। सैमसंग के इस फोन एंडरोइड 12 के साथ OneUI 4.1 पर काम करता है।
आपको डिवाइस के साथ दो साल का सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल रहा है। स्मार्टफोन को 5G सपोर्ट, ड्यूल-बैंड WiFi, ब्लुटूथ 5.2, 1TB माइक्रो SD कार्ड और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर का साथ दिया जाएगा।