Samsung Galaxy View 2 हुआ लीक, एक छोटी डिस्प्ले से हो सकता है लैस

Updated on 23-Apr-2019
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy View को एक 17.5-इंच की डिस्प्ले से लैस किया जा सकता है

ऐसा भी माना जा रहा है इसमें आपको Exynos 7885 CPU और 3GB की रैम भी मिलने वाली है

Samsung Galaxy View को एक बड़ी 18.4-इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था, इसका उद्देश्य यह था कि कंपनी दोस्तों और परिवार के लोगों को एक बड़ी स्क्रीन देकर उनकी सभी प्रकार की समस्या को दूर करना चाहता था। हालाँकि अब SamMobile की ओर से एक खबर सामने आ रही है। इस रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि Samsung Galaxy View 2 में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। आइये जानते हैं कि आखिर क्या होने वाले हैं यह बदलाव।

अगर हम SamMobile की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस रिपोर्ट में कुछ बड़े बदलावों को देखा जा सकता है। ऐसा सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को ज्यादा बेहतर और कम्फ़र्टेबल बनाने की नियत से इसमें कुछ बदलाव किये गए हैं। आपको बता देते हैं कि इसे लगभग 30 डिग्री पर किकस्टैंड किया जा सकता है, जब आप इसे ओपन करते हैं। 

इसके अलवा एक अन्य बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि इस डिवाइस में आपको एक 18.4-इंच की स्क्रीन में मुकाबले एक 17.5-इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके माध्यम से इसे और अधिक कॉम्पैक्ट बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसा भी देखने में आ रहा है कि सैमसंग की ओर से Samsung Galaxy View 2 के साइड हैंडल्स को भी हटाया जा सकता है।

Samsung Galaxy View 2 को अभी हाल ही में Geekbench की लिस्टिंग में भी देखा गया था, इसे जनवरी में इस डाटाबेस में देखा गया था। उस समय इस डिवाइस को मॉडल नंबर SM-T927A के तौर पर देखा गया था। इसके साथ ही इसमें आपको एक Exynos 7885 CPU के साथ एक 3GB की रैम भी मिल रही थी। इस डिवाइस को पहले ही ब्लूटूथ और वाई-फाई के सर्टिफिकेशन मिल चुका है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :