Samsung Galaxy S25
अब जैसे ही हम 2025 में कदम रख चुके हैं, तो सभी की आँखें सैमसंग पर टिकी हैं क्योंकि यह बहुत जल्द अपनी लोकप्रिय फ्लैगशिप Galaxy S25 series से पर्दा उठाने वाला है। यह साउथ कोरियन टेक कंपनी अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह इस महीने के आखिर में Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान होने वाला है।
अगर आप भी सैमसंग के फैन हैं और इस अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो आज मैं आपके साथ इसके बारे में सभी डिटेल्स शेयर करने वाली हूँ कि आप भारत में सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2025 कैसे देख सकते हैं।
भले ही कंपनी ने अब तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक हुए मार्केटिंग मटीरियल से यह खुलासा हो गया है कि यह इवेंट 22 जनवरी, 2025 को होने वाला है। उम्मीद है कि कंपनी भी एक हफ्ते के अंदर इसके आसपास यही घोषणा करने वाली है। यह इवेंट या तो 22 या फिर 23 जनवरी को रखा जाएगा, यह आपके क्षेत्र पर निर्भर करता है। जैसे ही आधिकारिक घोषणा होती है, हम आपको सटीक समय के साथ अपडेट देंगे।
सैमसंग का लॉन्च इवेंट भारत में आयोजित नहीं होगा, इसलिए आपको ऑनलाइन इसका लाइव स्ट्रीम देखना होगा। काफी हद तक यह संभावना है कि इस इवेंट को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और इसके यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। तो रिमाइंडर सेट करना बिल्कुल न भूलें और लिंक के लिए कंपनी के आधिकारिक चैनल्स को फॉलो करलें।
इस इवेंट के दौरान सैमसंग अपनी गैलेक्सी S25 सीरीज का अनावरण करेगा जिसमें इस बार तीन के बजाए चार फोन्स शामिल हो सकते हैं। इसमें Galaxy S25, Galaxy S25 Plus, Galaxy S25 Ultra और एक नया Galaxy S25 Slim पेश होने की उम्मीद है। ये सभी फोन्स लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 इलीट चिपसेट पर चलने की उम्मीद है। इसके अलावा इवेंट के दौरान कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश किया जा सकता है, जिसमें Galaxy Ring 2 और सैमसंग के स्मार्ट ग्लासेज़ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: गजब हैं Jio, Airtel और Vodafone Idea के ये रिचार्ज प्लान, फ्री में हो जाएगा Prime Video देखने का जुगाड़!