Samsung Galaxy Unpacked 2025: सैमसंग ने नए नवेले Galaxy Z Flip 7 FE से उठाया पर्दा, देखें कैसे हैं फीचर्स

Updated on 10-Jul-2025
HIGHLIGHTS

सैमसंग ने आज ब्रुकलीन, न्यू यॉर्क में अपना अर्द्धवार्षिक गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होस्ट किया।

सैमसंग ने एक ज्यादा किफायती मॉडल: Galaxy Z Flip 7 FE भी पेश किया है।

चलिए डिटेल में इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy Unpacked 2025: सैमसंग ने आज ब्रुकलीन, न्यू यॉर्क में अपना अर्द्धवार्षिक गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होस्ट किया। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने लेटेस्ट जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जिनमें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हैं। इन मेनलाइन फोल्डेबल्स के अलावा सैमसंग ने एक ज्यादा किफायती मॉडल: Galaxy Z Flip 7 FE भी पेश किया है।

पहले दो मेनलाइन स्मार्टफोन्स के बारे में हम आपको पहले ही अपने दूसरे आर्टिकल में जानकारी दे चुके हैं, जिनकी डिटेल्स आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं। इस आर्टिकल में हम खास फैन एडीशन वेरिएंट के बारे में बात करेंगे। तो चलिए डिटेल में Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked: आ गए मुड़ने वाले धांसू फोन, Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 लॉन्च, जानें डिटेल्स

Galaxy Z Flip 7 FE के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

इस नए नवेले सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.7-इंच की FHD+ डायनेमिक एमोलेड 2X मेन स्क्रीन दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2640×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। साथ में 3.4-इंच की सुपर एमोलेड कवर स्क्रीन दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 720 x 748 पिक्सल है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से सुरक्षित किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है जिसे 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित One UI 8 पर काम करता है।

अब बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की, तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जो OIS के साथ 50MP वाइड-एंगल कैमरा और एक 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फ़ी के लिए फ्रन्ट कैमरा 10MP का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है और लगभग आधे घंटे में 50% तक चार्ज हो सकती है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो पानी से सुरक्षा के लिए इस डिवाइस को IP48 रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसे दो कलर ऑप्शन्स: ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है। आखिर में Galaxy Z Flip 7 FE के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, LTE, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स

अब आ जाते हैं प्राइस पर, तो Galaxy Z Flip 7 FE दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आया है, जिनमें से बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत, 89,999 रुपए रखी गई है। वहीं 8GB + 256GB वर्जन को 95,999 रुपए में पेश किया गया है। इसे दो कलर ऑप्शन्स: ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है।

Samsung के तीनों लेटेस्ट फोल्डेबल फोन्स को गढ़ाक आज से ही प्री-रिजर्व करना शुरू कर सकते हैं। Z Fold 7 और Z Flip 7 को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्रहककों को 12000 रुपए का फ्री स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा। वहीं Z Flip FE को प्री-ऑर्डर करने वालों को 6000 रुपए का फ्री स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा। इसके अलावा, तीनों मॉडल्स के लिए 24 महीनों तक की नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध होगी।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :