कई अफवाहों के बाद Samsung Galaxy C7 (2017) TENNA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया. अब, इस डिवाइस का सपोर्ट पेज साउथ कोरियाई कंपनी की ऑफिशिअल चीनी वेबसाइट पर लाइव हो गया है.
और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!
Samsung Galaxy C7 (2017) इससे पहले ब्लूटूथ और WiFi सर्टिफिकेशन भी रिसीव कर चुका है. पिछली कुछ अफवाहों के हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि Galaxy C7 (2017) में 5.7-इंच की फुल HD (1920 x 1080) सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद रहेगी. यह 2.39/1.69 GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और इसमें 4GB/3GB रैम, 32GB/64GB का नेटिव स्टोरेज और माइक्रो SD कार्ड द्वारा 256GB की एक्सपेंडेबल स्टोरेज उपलब्ध होगी. यह डिवाइस एंड्राइड नूगा 7.1.1 पर चलेगा और यह भी उम्मीद की जा रही है कि यह एक फिजिकल होम की के साथ उपलब्ध होगा जो फिंगरप्रिंट स्कैनर से दुगुना होगा.
Galaxy C7 2017 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 13MP रियर कैमरा और 5MP रियर कैमरा LED फ़्लैश और एक 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मौजूद होगा. कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 2560 mAh की बैटरी के साथ आएगा और कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G-LTE, VoLTE, ब्लूटूथ, WiFi, GPS/A-GPS और एक माइक्रो USB पोर्ट शामिल रहेगा. इस फ़ोन के डाइमेंशन 152.4 x 74.7 x 7.9 mm रहेंगे और इसका वज़न 178 ग्राम होगा.
Samsung Galaxy C7 (2017) पिछले साल जून में लॉन्च हुए Samsung Galaxy C7 की जगह लेगा. याद रहे, Samsung Galaxy C7, 5.7 इंच की फुल HD (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले ऑफर करता है. यह 2 GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और एड्रेनो 506 GPU द्वारा संचालित है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम, 128GB एक्सपेंडेबल मेमोरी स्लॉट उपलब्ध है और यह एंड्राइड 6.0.1 मार्शमैलौ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, इसमें Qualcomm Quick Charge 3.0 के साथ 3,300 mAh की बैटरी उपलब्ध है. इस डिवाइस में होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध है.
Samsung Galaxy C7 में बैक पर एक 16MP शूटर, डुअल-टोन, LED फ़्लैश, f/1.9 अपर्चर और 8MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है. कनेक्टिविटी के लिए यह हाइब्रिड डुअल-सिम, 4G LTE, WiFi, ब्लूटूथ, GPS, NFC और एक माइक्रो USB पोर्ट ऑफर करता है. इसके डाइमेंशन 156.6 x 77.2 x 6.7 mm और इसका वज़न 165 ग्राम है.