Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ को US में मिला पहला अपडेट, फेस अनलॉक और कैमरा में हुए बदलाव

Updated on 15-Mar-2018
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ को अभी हाल ही में लॉन्च किया गया था, और इसके कुछ समय बाद ही इन्हें यह अपडेट दे दिया गया है।

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ को अभी हाल ही में लॉन्च किया गया था, और इसके कुछ समय बाद ही इन्हें यह अपडेट दे दिया गया है। इस अपडेट के बाद इन स्मार्टफोंस के दो सबसे बड़े फीचर्स में स्टेबिलिटी आयी है। 

ड्रोइडलाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बात की जानकारी सामने आई है। इन्होंने इस अपडेट का एक स्क्रीनशॉट भी जारी किया है, जिसे आप यहाँ नीचे देख सकते हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि इस अपडेट का साइज़ 286MB है। आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी S9 में यह अपडेट सॉफ्टवेयर वर्जन G960U1UEU1ARBG से देखा गया है, इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S9+ के लिए यह G965U1UEU1ARBG है। 

अमेज़न इन स्प्लिट एसी पर दे रहा है डिस्काउंट

इस अपडेट में सैमसंग ने कुछ स्टेबल बदलाव जारी किये हैं, जैसे इसके फेस अनलॉक फीचर में बड़े सुधार देखे गए हैं, इसके अलावा इसके कैमरा भी आपको काफी सुधार मिलेंगे। इसके अलावा इन स्मार्टफोंस से कई अन्य बग्स को भी फिक्स किया गया है। 

इसके अलावा आपको बता दें कि इस अपडेट में सैमसंग गैलेक्सी S9 स्मार्टफोन को फरवरी का सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। इस अपडेट के बारे में अगर आपके पास अभी तक कोई जानकारी मौजूद नहीं है तो आप अपने सैमसंग गैलेक्सी S9 की सेटिंग में जाकर इसे चेक कर सकते हैं। 

Galaxy S9 और S9+ में मौजूद फीचर्स पर नज़र डालें तो, Galaxy S9 में 5.8-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद होगी, वहीँ S9+ में 6.2-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। दोनों फोंस IP68 सर्टिफाइड हैं। Galaxy S9 में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, वहीँ S9+ में डुअल रियर कैमरा मौजूद है। दोनों फोंस में सामने की तरफ 8MP का कैमरा मौजूद है।

फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

Galaxy S9 में 4GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन उपलब्ध है और इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीँ S9+ में 6GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है, इसकी स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :