गैलेक्सी नोट 7 को बंद करने के बाद, सभी की नज़रें सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन पर हैं. और आपको बता दें कि एक डच वेबसाइट “टेकटेस्टिक” के माध्यम से यह खबर आई है कि सैमसंग गैलेक्सी S8 में 6GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज होने वाली है. कुछ फोंस जैसे वनप्लस 3 में पहले से ही 6GB की रैम मौजूद है, और वहीँ नए आईफोंस में पहले ही 256GB की स्टोरेज आ चुकी है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom Review in Hindi Video
पिछले महीने आई खबरों के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S8 स्मार्टफ़ोन में 8GB की रैम के आसार हैं. बता दें कि सैमसंग इससे पहले भी 6GB की रैम के साथ अपना गैलेक्सी C9 प्रो स्मार्टफ़ोन पेश कर चुका है.
बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S8 को दो साइज़ में पेश किया जाएगा. इसे 5.2-इंच और 6.2-इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा. इससे पहले आई एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफ़ोन में 2K डिस्प्ले होने वाली है. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इसमें होम बटन नहीं होने वाला है.
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 साल 2017 में हो सकता है लॉन्च
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ अनटूटू पर आया नज़र, 8 मेगापिक्सल कैमरे से लैस