पहले भी S8 Active के बारे में कई जानकारियां लीक हुई हैं और अब कुछ इमेज के साथ डिटेल इंफॉर्मेशन ऑनलाइन लीक हो गई है.
वेईबो पर एक पोस्ट के मुताबिक S8 Active का स्क्रीन शैटर रेसिस्टेंट होगा यानि ये गिरने पर भी नहीं टूटेगा. साथ ही ये मेटल डिजाइन में होगा. ये डिवाइस IP68 लोडेड है, जो इसे वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाएगा.
बताया जा रहा है कि Galaxy S8 Active भी Active के दूसरे वर्जन की तरह ही है. हां इसमें Active Key को हटाकर बिक्सी बटन का इस्तेमाल किया गया है. Galaxy S8 Active 5.8 इंच के इस फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर काम करता है. इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जो 256GB तक एक्सपैंड हो सकता है.
इस डिवाइस में 12MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा है. 4000mAh की बैटरी से लैस ये डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 Nougat पर चलता है.