Samsung Galaxy S27 Series में होगी नए Pro मॉडल की एंट्री, कम कीमत में S27 Ultra को देगा टक्कर?

By

Samsung अगले साल अपनी फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज़ को और बड़ा कर सकता है। शुरुआती इंडस्ट्री रिपोर्ट्स और टिप्स्टर Ice Universe के अनुसार, कंपनी Galaxy S27 Pro नाम का एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है, तो Samsung का लाइनअप तीन की जगह चार मॉडल वाला हो जाएगा, जिसमें Galaxy S27, S27+, S27 Pro और Galaxy S27 Ultra शामिल होंगे।

Ultra से नीचे रहेगा Pro मॉडल

साल 2020 में Galaxy S20 सीरीज़ के बाद से Samsung लगातार तीन मॉडल: स्टैंडर्ड, Plus और Ultra की रणनीति पर कायम रहा है। लेकिन अब Pro मॉडल जुड़ने से यह संतुलन बदल सकता है। माना जा रहा है कि Pro वेरिएंट को Plus और Ultra के बीच रखा जाएगा, यानी यह एक प्रीमियम ऑप्शन होगा जो Ultra के कुछ फीचर्स लेकर आएगा, लेकिन पूरी तरह Ultra जैसा नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung की मोबाइल डिवीजन इस दिशा में आगे बढ़ने का फैसला कर चुकी है, हालांकि स्क्रीन साइज जैसी कुछ चीज़ें अभी तय नहीं हुई हैं।

मिलेंगे Ultra वाले कई फीचर्स

जानकारी यह भी सामने आई है कि Galaxy S27 Pro में Ultra वाले कुछ हाई-एंड फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जैसे Privacy Display, जिसे पहले Galaxy S26 Ultra में पेश किया गया था। वहीं, इस मॉडल में S Pen को शामिल नहीं किया जाएगा, ताकि Ultra और Pro के बीच स्पष्ट अंतर बना रहे।

यह पहली बार नहीं है जब Samsung अपने फ्लैगशिप लाइनअप को बदलने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने पिछले साल Galaxy S25 Edge नाम का एक अलग मॉडल भी पेश किया था, जो पतले डिजाइन पर आधारित था और इसे S25 सीरीज़ के बाद लॉन्च किया गया था। कुछ समय के लिए यह भी चर्चा थी कि Edge मॉडल Plus वेरिएंट को रिप्लेस कर सकता है, लेकिन मार्केट फीडबैक के बाद कंपनी ने यह प्लान छोड़ दिया और Plus मॉडल को बरकरार रखा।

नया मॉडल होगा Galaxy S27 Pro

इस बार Galaxy S27 Pro को रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं बल्कि एक्स्ट्रा ऑप्शन के तौर पर लाया जा सकता है। इससे Samsung को अलग-अलग मॉडल्स में फीचर्स को बेहतर तरीके से बांटने का मौका मिलेगा। लंबे समय से यूज़र्स यह भी कहते आ रहे हैं कि Plus से Ultra तक का अपग्रेड काफी बड़ा होता है, चाहे कीमत हो या फीचर्स। ऐसे में Pro मॉडल इस गैप को भर सकता है।

Apple पहले से ही चार मॉडल वाली रणनीति अपनाता है, जहां बेस और Air एक तरफ होते हैं और Pro व Pro Max दूसरी तरफ। Samsung के पास अब तक Ultra ही एकमात्र टॉप-एंड ऑप्शन रहा है। अगर Pro मॉडल आता है, तो कंपनी का लाइनअप और लचीला दिखेगा और प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबला भी मजबूत हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Vodafone Idea का किफायती प्लान, पूरे साल डेटा से लेकर कॉलिंग, SMS और OTT तक, भर-भरकर मिलते हैं बेनिफिट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By