Galaxy Unpacked event date leaked Samsung Galaxy S26 series phones launch expected to be available March 11
Samsung Galaxy S26 Ultra साउथ कोरिया का दूसरा दिग्गज फ्लैगशिप बनने वाला है जो Galaxy S25 Ultra की लेगेसी को और आगे बढ़ाने वाला है. बता दें कि इस सीरीज में Samsung Galaxy S26 Edge और Samsung Galaxy S26 Pro नाम के दो और फोन भी लॉन्च होने वाले हैं. वहीं अगर इसके फीचर्स की बात की जाए तो यह फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर के साथ आ सकता है. इसके अलावा आइए जानें इस फ्लेगशिप में और क्या क्या मिल सकता है.
Galaxy S25 Ultra के बाद अब इसके सक्सेसर के तौर पर Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने वाला है. जैसा की हर साल Galaxy S सीरीज के स्मार्टफोन्स जनवरी में ही लॉन्च होते हैं तो ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन दुनिया भर में 26 जनवरी तक लॉन्च हो सकता है. साथ ही इस सीरीज के और भी स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. तो अगर आप भी इस फोन के लॉन्च होने का इंतजार कर हैं तो यह जानकारी कहीं ना कहीं जरूरी होगी ताकि आप इस फोन के लॉन्च होते ही इसे अपना बना ले.
यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया मुड़ने वाला स्पेशल फोन, Galaxy Z Fold 7 को भी दे दिया पीछे, कीमत जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन
इस फोन को लेकर यह कहा जा रहा है कि जब भी यह फोन भारत में लॉन्च होगा तो इसकी शुरूआती कीमत 1,59,999 रुपए हो सकती है. लेकिन अभी इस बात पर सैमसंग की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसे लेकर कई अफवाहे उड़ने लगी हैं जिससे यह अंदाजा लगाया जा सके की आखिर यह दिखने में कैसा होगा. तो आपको बता दें कि संभावना है कि इस फोन में फ्लोटिंग कैमरा सिस्टम को हटाया जा सकता है और उसकी जगह पर हो सकता है कि Galaxy Z Flip 7 के कैमरा को लाया जाए. साथ ही यह फोन 6.9-इंच की OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है.
इतना ही नहीं इसे लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है. साथ ही इस फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज आ सकती है.
साथ ही आपको बताते चलें कि इस फोन की वर्किंग पावर को बढ़ाने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी और 60W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है. इतना ही नहीं अगर बात की जाए इसके कैमरे की तो इसमें हो सकता है कि 200MP ISOCELL की जगह सोनी स्नैपर और 50MP+50MP+12MP कैमरे दिए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अनलिमिटेड 5G डेटा वाला सबसे सस्ता Airtel Recharge Plan, कॉलिंग के साथ 22 से ज्यादा OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन भी