Samsung Galaxy S26 Ultra back design, camera leaked in poster
Samsung के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर हलचल तेज हो चुकी है और लॉन्च में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। हालिया लीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग अपनी Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी 2026 को ग्लोबली लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चा का केंद्र फिलहाल Galaxy S26 Ultra बना हुआ है। प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और कीमत से जुड़ी कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी हैं, जिनसे इस फोन की एक काफी साफ तस्वीर बनती है। आइए जानते हैं अब तक लीक हुई सभी अहम जानकारियां।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। फोन में फ्लैट एज वाला फ्रेम और क्लीन रियर डिजाइन देखने को मिल सकता है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे ब्लैक, व्हाइट, कोबाल्ट वायलेट और स्काई ब्लू रंगों में पेश किए जाने की संभावना है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे खासतौर पर Galaxy डिवाइसेज़ के लिए ट्यून किया गया बताया जा रहा है। रैम 16GB तक और स्टोरेज 1TB तक मिल सकती है।
सॉफ्टवेयर के मामले में Galaxy S26 Ultra के Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ आने की संभावना है। बैटरी क्षमता 5000mAh ही रहने की उम्मीद है, लेकिन चार्जिंग स्पीड में अपग्रेड देखने को मिल सकता है और यह फोन 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा यूनिट मिलने की उम्मीद है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है।
लॉन्च और कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स का दावा है कि सैमसंग अपने Galaxy Unpacked इवेंट में 25 फरवरी 2026 को Galaxy S26 Ultra के साथ Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus को भी पेश करेगा। कीमत की बात करें तो भारत में Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत करीब 1,34,999 रुपये हो सकती है। वहीं अमेरिका में इसकी कीमत लगभग 1,299 डॉलर और दुबई में करीब 5,099 AED बताई जा रही है। यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Vivo V50 प्राइस ड्राप; हजारों रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा फोन, आपको क्यों खरीदना चाहिए?