Samsung Galaxy S26 Ultra back design, camera leaked in poster
सैमसंग लवर्स के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है। कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26, S26 Plus और सबसे ताकतवर Samsung Galaxy S26 Ultra को ग्लोबली 25 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, लॉन्च इवेंट से ठीक एक दिन पहले टेक जगत में खलबली मच गई है। दरअसल, एक जाने-माने टेक यूट्यूबर ने लॉन्च से पहले ही इस फोन को न सिर्फ खरीदा, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर इसके अनबॉक्सिंग से लेकर हर छोटे-बड़े फीचर तक की जानकारी लीक कर दी है। अब जब सब कुछ सामने आ ही गया है, तो चलिए जानते हैं कि Samsung Galaxy S26 Ultra का इंडिया प्राइस क्या हो सकताहै। इसके अलावा इस फोन को किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
भारतीय बाजार में सैमसंग की ‘Ultra’ सीरीज हमेशा से प्रीमियम रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स की मानें तो इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 1,34,999 रुपये के आसपास हो सकती है। पिछले मॉडल की तुलना में यह मामूली बढ़त है, लेकिन फोन में मिलने वाले हार्डवेयर अपग्रेड को देखते हुए यह जायज लगती है। स्टाइल के शौकीनों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस बार फोन को पाँच बेहद प्रीमियम कलर्स – कोबाल्ट, वायलेट, व्हाइट, ब्लैक और स्काई ब्लू में उतारा जा सकता है।
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra आपके लिए एक बड़ा सरप्राइज हो सकता है। इसमें पीछे की तरफ चार कैमरों का सेटअप दिया गया है, जिसमें मेन लेंस 200MP का है। इसके अलावा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) इसे ज़ूम फोटोग्राफी का उस्ताद बनाता है। साथ ही 10MP का एक अतिरिक्त टेलीफोटो लेंस पोर्ट्रेट शॉट्स में चार चाँद लगा देगा। सेल्फी के लिए इस बार 32MP का फ्रंट सेंसर मिलने की उम्मीद है, जो वीडियो कॉल और रील बनाने वालों के लिए बेहतरीन अनुभव देगा।
डिस्प्ले के मामले में सैमसंग हमेशा से नंबर-1 रहा है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जिसका मतलब है कि कड़कती धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखाई देगी। फोन के अंदर क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा है, जो 16GB तक की रैम के साथ मिलकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग को मक्खन जैसा स्मूथ बना देगा। इसमें 1TB तक की स्टोरेज वाला ऑप्शन भी मिलने वाला है।
बैटरी को लेकर भी इस बार सुधार देखने को मिल रहे हैं। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार 60W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसका मतलब है कि अब आपका फोन पहले के मुकाबले काफी जल्दी चार्ज हो जाएगा। कुल मिलाकर देखें तो Samsung Galaxy S26 Ultra इस साल का सबसे पावरफुल एंड्रॉइड फोन बनने की पूरी काबिलियत रखता है। अब बस इंतज़ार है कल के आधिकारिक लॉन्च का, जहाँ इन सभी लीक्स पर मुहर लग जाएगी।