Samsung Galaxy Unpacked 2026 date announced for new products launch
अगर आप Samsung का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Galaxy S26 सीरीज़ की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही भारत में इसका प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Galaxy S26 लाइनअप का अनावरण 25 फरवरी को आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में किया जाएगा। लॉन्च से पहले Amazon और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर अर्ली प्री-रिजर्वेशन का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है।
Samsung का साल 2026 का पहला Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी को रात 11:30 बजे (IST) आयोजित होगा। इस इवेंट का लाइव टेलीकास्ट Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, न्यूज़रूम और YouTube चैनल पर किया जाएगा। Galaxy S26 स्मार्टफोन्स के अलावा, प्री-रिजर्वेशन का विकल्प अपकमिंग Galaxy Buds4 और Galaxy Buds4 Pro के लिए भी उपलब्ध है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां सीधे फोन बुक नहीं किया जा रहा है। इसके लिए आपको पहले एक Amazon Pay गिफ्ट कार्ड खरीदना होगा।
ये रहा प्रोसेस:
यह स्पष्ट कर देना जरूरी है कि इस प्रक्रिया का मतलब यह नहीं है कि आपने फोन खरीद लिया है। यह केवल आपको आधिकारिक प्री-ऑर्डर शुरू होने पर अर्ली एक्सेस और उससे जुड़े फायदों का अधिकार देता है।
Amazon इंडिया की ओर से प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप एलिजिबल Amazon Pay गिफ्ट कार्ड खरीदकर Galaxy S26 डिवाइस प्री-रिजर्व करते हैं, तो आपको 50,000 रुपये तक के इनाम जीतने का मौका मिल सकता है। यह एक लकी ड्रॉ या लक-बेस्ड ऑफर है, जो तय लाभों के अलावा है।
इसके अलावा, Samsung का कहना है कि प्री-रिजर्वेशन करने वाले ग्राहकों को 2,699 रुपये तक के सुनिश्चित लाभ मिलेंगे। आमतौर पर ये लाभ वाउचर या लॉन्च-डे पर मिलने वाले विशेष ऑफर्स के रूप में दिए जाते हैं, जिन्हें आप डिवाइस की असल खरीद के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।
25 फरवरी को Galaxy Unpacked इवेंट के बाद जब आधिकारिक प्री-ऑर्डर शुरू होंगे, तब आप:
इस तरह, प्री-रिजर्वेशन करने से आपको न सिर्फ अर्ली एक्सेस मिलता है, बल्कि अतिरिक्त ऑफर्स और इनाम जीतने का मौका भी मिल सकता है।