Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26, Galaxy S26 Price की इंडिया, US, UK, UAE और Germany में क्या है कीमत?

Samsung ने फरवरी 2026 के Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप Samsung Galaxy S26 series को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया। बीती रात हुए ईवेंट के दौरान फोन सीरीज को Galaxy Buds 4 Series के साथ लॉन्च कर दिया गया था। सैमसंग की लेटेस्ट फोन सीरीज में Samsung Galaxy S26 Ultra, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 शामिल हैं। जहां Galaxy S26 और S26+ 2nm प्रोसेस पर बने नए Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च हुए हैं, वहीं Galaxy S26 Ultra में कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। आइए अब जानते हैं कि इंडिया समेत इन फोन्स को किस किस बाजार में किस प्राइस में खरीदा जा सकता है, ऐसा भी कह सकते है कि इंडिया के अलावा दुनिया भर में सैमसंग गेलेक्सी एस26 सीरीज का क्या प्राइस है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price की इंडिया में प्राइस क्या है?

भारत में Galaxy S26 Ultra की कीमत कुछ इस प्रकार है, आइए इनके बारे में जानते हैं:

Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन का 12GB + 256GB वेरिएंट 1,39,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा 12GB + 512GB वेरिएंट को कंपनी ने 1,59,999 रुपये में लॉन्च किया है, इसके अलावा 16GB + 1TB वेरिएंट को कंपनी ने 1,89,999 रुपये में लॉन्च किया है। इसके अलावा अब आइए जानते है कि अमेरिका के बाजार में इस फोन सीरीज का क्या प्राइस है।

क्या है अमेरिका में प्राइस?

अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर है। 512GB और 1TB वेरिएंट क्रमश: 1,499 डॉलर और 1,799 डॉलर में खरीदने के लिए आने वाले हैं।

UAE और जर्मनी में किस प्राइस में मिल रहे हैं सैमसंग फोन?

UAE में 512GB बेस वेरिएंट AED 5,099 में उपलब्ध है, जबकि जर्मनी में इसकी कीमत EUR 1,449 से शुरू होती है। आइए अब Samsung Galaxy S26 के प्राइस के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

Samsung Galaxy S26 Price

इंडिया में अगर Samsung Galaxy S26 की शुरुआती कीमत को देखा जाए तो यह 87,999 रुपये के प्राइस में 12GB + 256GB मॉडल में आता है। इसके अलावा इस फोन के 512GB वेरिएंट को कंपनी ने 1,07,999 रुपये में लॉन्च किया है। अमेरिका में इसकी कीमत 899 डॉलर से शुरू होती है। UAE में 512GB मॉडल AED 3,599 में मिलता है, जबकि UK में GBP 879 और जर्मनी में EUR 999 से कीमत की शुरुआत होती है।

Samsung Galaxy S26+ Price

भारत में Samsung Galaxy S26+ की कीमत 1,19,999 रुपये (256GB) मॉडल के लिए और 1,39,999 रुपये (512GB) मॉडल के लिए है। US में यह 1,099 डॉलर और 1,299 डॉलर में में उपलब्ध है। UAE में 512GB वेरिएंट AED 4,299 में आता है, जबकि UK में GBP 1,099 और जर्मनी में EUR 1,249 में मिलता है।

प्री-ऑर्डर और उपलब्धता

Samsung Galaxy S26 series फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। भारत में यह जल्द ही Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए आ जाने वाली है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Galaxy S26 मोबाइल फोन Ultra Black, Blue, Purple और White में उपलब्ध है, जबकि S26 और S26+ Black, Cobalt Violet, Sky Blue और White कलर ऑप्शन में मिलने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Galaxy S26 लॉन्च होते ही Galaxy S25 Plus पर हो गई ऑफर्स की बौछार! इस प्लेटफॉर्म से हज़ारों की छूट में खरीदें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :