Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदें अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर, ऑनलाइन चल रहा ताबड़तोड़ ऑफर

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं या अपने पुराने एंड्रॉइड फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कम्पनी फ्लिपकार्ट इस समय Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है. ख़ास बात यह है कि सही ऑफर्स का फायदा उठाकर इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 80,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं यह डील कैसे काम करती है.

Samsung Galaxy S25 Ultra फ्लिपकार्ट ऑफर

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S25 Ultra (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत फिलहाल 1,29,999 रुपये की जगह 1,09,915 रुपये रखी गई है. यानी इस फोन पर लगभग 15% का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा, अगर ग्राहक SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 4000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है.

डील को और बेहतर बनाने के लिए फ्लिपकार्ट पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने का विकल्प भी दे रहा है. एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक अपने पुराने फोन के बदले 60,300 रुपये तक की वैल्यू पा सकते हैं. हालांकि, यह रकम पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगी कि आपका पुराना डिवाइस किस हालत में है और आपके पिन कोड पर यह ऑफर उपलब्ध है या नहीं।

अगर एक्सचेंज में लगभग 30,000 रुपये तक की वैल्यू मिल जाती है, तो Samsung Galaxy S25 Ultra की प्रभावी कीमत घटकर 80,000 रुपये से भी नीचे आ सकती है.

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्क्रीन की सुक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास आर्मर 2 प्रोटेक्शन मिलता है. यह स्मार्टफोन करीब 218 ग्राम वज़न का है और इसकी मोटाई 8.2mm है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया गया है, जिसमें एआई आधारित फोटो एडिटिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं. यह डिवाइस 12GB रैम के साथ आता है और स्टोरेज के लिए 1TB तक स्टोरेज देता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वैद सेंसर और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा मौजूद है.

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :