Samsung Galaxy Unpacked 2026 Samsung Galaxy S26 Series Launching today where to watch live streaming
सैमसंग का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra बाजार में आ चुका है, लेकिन यह काफी भारी कीमत पर लॉन्च हुआ है। यही वजह है कि इसका पिछला मॉडल Samsung Galaxy S25 Ultra अभी भी ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर बना हुआ है। कंपनी अपने स्मार्टफोन्स के लिए लंबे समय तक Android अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच ऑफर करती है, जिससे यह डिवाइस आने वाले लम्बे समय तक एक अच्छा विकल्प बना रहेगा। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल Flipkart पर मिल रहा ऑफर आपके लिए सही मौका हो सकता है।
Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन अब 1,29,999 रुपये की बजाय 1,08,948 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के जरिए ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
इतना ही नहीं, इस प्रोडक्ट पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 1000 रुपये का कूपन ऑफर भी दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 1,03,948 रुपये रह जाती है। इसके अलावा एक्सचेंज डील में 51,100 रुपये तक की छूट मिल सकती है. यह ऑफर 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहा है. इस डिवाइस को Titanium Silverblue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Ultra में दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 830 GPU मिलता है, जो शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसमें 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है, जो OIS के साथ आता है। इसके अलावा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 10MP का एक अन्य टेलीफोटो सेंसर भी शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy S25 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।