Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 22 जनवरी को होने वाला है. इस इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S25 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे. हालांकि, जैसे-जैसे इवेंट की डेट नजदीक आ रही है Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra के बारे में कई डीटेल्स लीक हो रही हैं. अब इन फोन की भारतीय कीमत भी लीक हो गई है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S25 सीरीज स्मार्टफोन की भारतीय कीमत पहले से ज्यादा रहने वाली है. यानी ये सीरीज पुरानी Samsung Galaxy S24 सीरीज से ज्यादा महंगी हो सकती है. X पर यूजर तरुण वत्स (@tarunvats33) ने Samsung Galaxy S25 सीरीज की कीमतों का खुलासा किया है.
हालांकि, असली कीमत के बारे में लॉन्च इवेंट के दौरान पता चल पाएगा. लेकिन, फिलहाल के लिए उन्होंने इस कीमत को लीक किया है. ज्यादा टाइम ना लेते हुए आपको Samsung Galaxy S25 सीरीज की लीक कीमत के बारे में बताते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S25 की कीमत 12GB RAM और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 84,999 रुपये हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Android फोन में क्यों बार-बार आ जाता है ये ग्रीन डॉट, ज्यादातर लोगों को नहीं है खबर! पीछे छिपा है बड़ा कारण
पिछले साल कंपनी ने Galaxy S24 के बेस मॉडल 8GB+128GB के लिए 74,999 रुपये कीमत रखी थी. इसके दूसरे मॉडल्स का भी खुलासा कर दिया गया है. Samsung Galaxy S25+ 12GB+256GB मॉडल 1,04,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है. जबकि पिछले साल Samsung Galaxy S24+ के बेस मॉडल की कीमत 99,999 रुपये से शुरू हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार, 12GB+512GB वैरिएंट की कीमत 1,14,999 रुपये हो सकती है.
टॉप-एंड Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत की भी जानकारी उन्होंने दी है. Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB+256GB मॉडल की कीमत 1,34,999 रुपये हो सकती है. जबकि इसके 16GB+512GB वैरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपये हो सकती है.
Samsung Galaxy S25 Ultra के टॉप मॉडल 16GB+1TB की कीमत 1,64,999 रुपये हो सकती है. जबकि पिछले साल Galaxy S24 Ultra की कीमत बेस 256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 1,29,999 रुपये रखी गई थी. यानी लीक से साफ है कि सैमसंग की नई लाइनअप सीरीज के सभी मॉडल की कीमत में थोड़ी बढ़ोत्तरी की गई है. हालांकि, सही कीमत के लिए हमें ऑफिशिल लॉन्च का इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें: Smartphone Tips: नया फोन खरीदते ही सबसे पहले करें ये 5 काम, 90% लोग यहीं कर देते हैं गलती!