1 लाख 30 हज़ार वाला Samsung फोन मिलेगा 80 हज़ार से कम में, ऑफर देख खरीदने टूट पड़ी जनता

कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी Samsung ने हाल ही में अपनी नई फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 series को ग्लोबली लॉन्च किया था. अब, इसकी पिछली जनरेशन Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी कटौती की गई है. अगर आप उनमें से एक हैं जो अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने या एक नया फ्लैगशिप लेने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बंपर डील है. दिलचस्पी की बात यह है कि फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को इस फ्लैगशिप पर संभावित तौर पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि यह पूरी डील कैसे काम करती है.

Samsung Galaxy S25 Ultra की फ्लिपकार्ट डील

Samsung अपने Galaxy S25 Ultra 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को फ़िलहाल 16% की सीधी छूट के साथ 1,08,948 रुपये में ऑफर कर रहा है, जबकि इसकी कीमत लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये है. इसके अलावा, ग्राहक फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 4000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. इस डील को और भी बेहतर बनाने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस डिवाइस पर 60,300 रुपये तक की वैल्यू के लिए एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है.

यह ध्यान देने वाली बात है कि एक्सचेंज ऑफर केवल कुछ चुनिंदा पिन कोड्स पर ही लागू होगा। इसके अलावा, यह बोनस आपके पुराने फोन की कंडीशन देखने के बाद तय किया जाएगा। इस तरह अगर आप 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस पाने में भी कामियाब हो जाते हैं, तो सभी ऑफर्स मिलाकर आपके Galaxy S25 Ultra की कीमत 80000 रुपये से कम हो जाएगी।

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन 6.9-इंच QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले ऑफर करता 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इस स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 की सुरक्षा मिलती है. डिज़ाइन के मामले में यह सैमसंग फ्लैगशिप काफी पतला है और 218 ग्राम इसका वज़न है.

पावर के लिए Samsung Galaxy S25 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा हुआ है और यह एडवांस्ड एआई फोटो एडिटिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है. ऑप्टिक्स की बात करें तो इस डिवाइस में एक 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसे एक 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, एक 50MP टेलीफोटो लेंस और एक 10MP सेंसर के साथ पेयर किया गया है. इसमें सेल्फी लेने के लिए एक 12MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: 43-इंच का महंगा 4K Ultra HD Smart QLED TV हुआ 15000 रुपये से भी सस्ता, लपक लो सुनहरी डील!

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :