17 हज़ार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप Samsung फोन, Amazon पर चल रही तगड़ी डील

Samsung Galaxy S26 सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद पिछली सीरीज की कीमतों में गिरावट आ गई है. इसी बीच, Galaxy S25 सीरीज के बेस वेरिएंट को अमेज़न पर भारी प्राइस कट मिला है, जो इसे एक शानदार डील बनाता है. आइए अब बिना देरी किए पूरी डील जानते हैं. साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और यह भी जानेंगे कि आपको अभी इसे क्यों खरीदना चाहिए।

Samsung Galaxy S25 प्राइस ड्रॉप

Samsung Galaxy S25 के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को अमेज़न से अभी 74,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जो इसकी 80,999 रुपये की असली कीमत से काफी कम है. इसके अलावा, जो ग्राहक Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड्स से खरीदारी करते हैं उन्हें 2,249 रुपये तक का Amazon Pay बैलेंस कैशबैक मिलेगा, जिससे फोन की कीमत घटकर 72,750 रुपये पर आ जाएगी।

Samsung Galaxy S25 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस आता है जिसे Adreno 830 GPU के साथ पेयर किया गया है. इसमें 6.2 इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले भी दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश को सपोर्ट करती है. इसमें 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. इस पैनल को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है. यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित One UI 8 पर चलता है. कम्पनी इसके साथ 7 बड़े एंड्रॉइड अपग्रेड्स भी देगी।

Samsung Galaxy S25 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और एक 10MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स करने के लिए इसमें 12MP फ्रंट स्नैपर भी मौजूद है. डिवाइस में एक 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

आपको क्यों खरीदना चाहिए?

अगर आपको लेटेस्ट प्रोसेसर की इच्छा नहीं है लेकिन आप Galaxy AI या प्रीमियम Galaxy एक्सपीरियंस चाहते हैं, Samsung Galaxy S25 आपके लिए बेस्ट डिवाइसेज़ में से एक हो सकता है. हालांकि, अगर आप लेटेस्ट स्नैपड्रैगन चिपसेट चाहते हैं तो आप Galaxy S26 के साथ जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: LPG Crisis: सिलेंडर बुकिंग में क्यों आ रही दिक्कत? वजह जानकर मिलेगी राहत, जानें क्या है उपाय

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :