Samsung Galaxy S25 FE price drops below Rs 50000 on Amazon Deal
अगर आप Samsung का एक ब्रांड न्यू फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन ऊंची कीमत देखकर पीछे हट जाते हैं, तो यहां मैं आपके लिए एक ऐसी स्मार्टफोन डील लेकर आई हूं जिसे देखकर आप इस फोन को खरीदे बिना रह नहीं पाएंगे। यहां बात हो रही है Samsung के लेटेस्ट Galaxy S25 FE की, जो इस समय Amazon India पर अपनी असली कीमत से हज़ारों रुपये सस्ते में मिल रहा है. आइए देखते हैं इस फोन को कम से कम दाम में कैसे खरीदा जा सकता है और इसकी खासियतें क्या-क्या हैं.
सैमसंग का यह फैन एडिशन मॉडल अभी अमेज़न पर जेट ब्लैक कलर ऑप्शन और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 59,999 रुपये की लॉन्च की कीमत के बजाए 50,749 रुपये में उपलब्ध है. Axis Bank क्रेडिट कार्ड्स के जरिए इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को 475 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है.
इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 40,300 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है. वहीं, Amazon ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वालों को Amazon Pay Balance के तौर पर 1,522 रूपए तक का कैशबैक मिल सकता है. अगर आप ईएमआई पर इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो वह 1,784 रुपये प्रति माह से शुरू होती है. हालांकि, इसे नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है.
Galaxy S25 FE एक 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. डिज़ाइन के मामले में, इसमें एल्युमिनियम फ्रेम के साथ मैट-ग्लास फिनिश मिलता है. परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S25 FE एक Exynos 2400 से लैस है जिसे 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OneUI 8 पर चलता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें एक जिसमें एक 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 8MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मौजूद है. सेल्फी लेने के लिए फोन में 12MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है. आखिर में, डिवाइस एक 4900mAh बैटरी पर चलता है जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़ें: Vivo का ये ताबड़तोड़ फोन मिल रहा बेहद सस्ता..खरीदने से पहले चेक करें ये बड़ा डिस्काउंट और बेस्ट फीचर