Samsung launch Galaxy S25 FE and Tab S11 at Galaxy Unpacked Event today
iPhone 17 Series से पहले लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy S25 FE, असल में, ऐसा केवल हम ही नहीं कह रहे हैं। ऐसा इन्टरनेट पर चल रही खबरों के माध्यम से सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार सैमसंग ने अपने एक नए इवेंट के आयोजन की घोषणा 4 सितम्बर 2025 को कर दी है। इसके अलावा Apple का सालाना इवेंट 9 सितम्बर को आयोजित किया जाने वाला है। ऐसे में, यह साफ़ है कि सैमसंग का फोन iPhone 17 Series से पहले ही लॉन्च होने वाले है। हालाँकि, इसके अलावा कंपनी Samsung Galaxy Tab S11 को भी लॉन्च कर सकती है।
एक लीक को देखते हैं तो Samsung Galaxy S25 FE 5G स्मार्टफोन को Samsung Galaxy S25 मॉडल के जैसे ही डिजाईन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन के स्पेक्स आदि को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। इसका मतलब है कि लॉन्च से पहले हम जानते है कि Samsung के इस फोन में क्या मिलने वाला है। आइये सम्पूर्ण जानकारी लॉन्च से पहले ही हासिल कर लेते हैं।
हम जानते है कि Samsung Galaxy S25 FE को 4 सितम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि, ऐसा भी देखा जा रहा है कि फोन के कैमरा मोड्यूल में आपको बहुत अधिक बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S25 के जैसे ही डिजाईन में इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। लीक आदि से जानकारी मिलती है कि फोन को चार अलग अलग कलर में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग फोन Navy, Jetblack के साथ साथ White और Icyblue कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
स्पेक्स आदि की बात करें तो इस सैमसंग फोन को कई ग्लोबल लिस्टिंग आदि में देखा जा चुका है। इससे यह जानकारी मिलती है कि फोन में कौन से स्पेक्स को जगह मिल सकती है। Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन को 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि सैमसंग फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर मिलता है, इसके साथ साथ फोन को 8GB की रैम भी दी जाने वाली है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। यह इसी पीढ़ी के पुराने फोन से मिलता जुलता हो सकता है। इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा, एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 8MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया जाने वाला है, जो 3x Optical Zoom के साथ आएगा। सैमसंग फोन में 4900mAh की बैटरी भी मिल सकती है जो 45W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है।
Samsung Galaxy S25 FE को US के बाजार में 649.99 डॉलर के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन को इंडिया के बाजार में 128GB स्टोरेज मॉडल में 65000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, बस आने वाले कुछ दिन में यह साफ़ हो जाने वाला है कि फोन किस प्राइस में लॉन्च किया जायेगा, अभी के लिए यह कीमत मात्र कयास आदि पर ही आधारित है।
यह भी पढ़ें: BSNL ने सबको चौंकाया! एकदम सस्ते में दे रहा 3300 GB डेटा, साथ में पहला महीना सब फ्री