Samsung Galaxy S25 FE specifications leaked before official launch
Samsung की और से Galaxy S25 Lineup को अब बढ़ाया जा रहा है। कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज में एक नया फोन Samsung Galaxy S25 FE के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इंडिया में इस फोन को लॉन्च करने के लिए सैमसंग की और से एक इवेंट का भी आयोजन किया जा रहा है, जो 4 सितम्बर को आयोजित किया जाने वाला है। इस डिवाइस के साथ साथ कंपनी अपने Galaxy Tab S11 सीरीज को भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने एक आधिकारिक प्रोमोशन में इसकी डिटेल्स भी शेयर कर दी है। हालाँकि, कंपनी Tab S11 को भी लॉन्च कर रही है, लेकिन सबसे नजर Samsung Galaxy S25 FE पर ही होने वाली है। आइये इसके बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE को कंपनी 60000 रुपये के प्राइस में इंडिया के बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालाँकि, ऐसा भी माना जा रहा है कि US में इसकी कीमत 650 डॉलर के आसपास होने वाली है। सैमसंग की और से इस प्राइस को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी के लिए कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा फोन को कंपनी कई कलर मॉडल में लॉन्च कर सकती है। Samsung के फोन को कंपनी Navy, Jet Black और White के साथ साथ Icy Blue कलर में लॉन्च कर सकती है।
फोन का ग्लोबल लॉन्च इंडिया के समय के अनुसार 3:00PM पर होने वाला है। अगर आप इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देखना चाहते हैं तो आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के साथ साथ कंपनी के आधिकारिक YouTube Channel पर जाकर भी इसे देख सकते हैं।
अगर लीक आदि की बात करें तो Samsung के फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर मिल सकता है। डिवाइस में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। फोन को कंपनी 6.7-इंच की FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकती है, इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलने वाला है। फोन को लेकर जानकारी आ रही है कि फोन में 4900mAh की बैटरी हो सकती है जो 45W की Wired Charging और Wireless Charging क्षमता के साथ आ सकती है।
Samsung फोन को कंपनी एंड्राइड 16 पर लॉन्च कर सकती है, इसके अलावा फोन को One UI 8।0 पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में कंपनी की नई पॉलिसी के अनुसार 6 साल या 7 साल का सिक्यूरिटी और OS अपडेट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा होने वाला है जो OIS के साथ आएगा, फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 8MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर एक 12MP का सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है। इस फोन को कंपनी IP68 रेटिंग पर लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Vivo X300 5G में होगा 200MP का तगड़ा कैमरा सेटअप, देखें इंडिया प्राइस और अन्य सभी डिटेल्स