Samsung Galaxy S25 Edge
Samsung ने अभी दो महीने पहले ही अपनी Galaxy S25 Series को लॉन्च किया है। इस लॉन्च में ही कंपनी ने अपने Samsung Galaxy S25 Edge को भी शोकेस किया था। इसके बाद से इस फोन को लेकर कई जानकारी और लीक आते ही जा रहे हैं। आए दिन हम देखते हैं कि सैमसंग के इस फोन को लेकर जानकारी मिलती रहती है। एक नई जानकारी में सैमसंग गैलक्सी S25 Edge को लेकर जानकारी मिल रही है। इस नई जानकारी में लॉन्च से पहले ही इस सैमसंग फोन का प्राइस सामने आया है। आइए जानते हैं कि Samsung के इस फोन का प्राइस क्या हो सकता है।
Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन को April 2025 में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, अभी के लिए इसकी आधिकारिक रिलीज डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। कुछ लीक आदि कहते हैं कि इस फोन को April 16 को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में सभी इस फोन को लेकर उत्साहित हो रहे हैं। इस सैमसंग फोन के कुछ स्पेक्स और फीचर भी सामने आ चुके हैं। बहुत से लीक और रुमर्स में इसकी जानकारी सामने आई है। हालांकि नई जानकारी सैमसंग फोन के प्राइस को लेकर आ रही है। अभी तक के लिए यह सामने आ रहा था कि Samsung Galaxy S25 Edge का प्राइस Samsung Galaxy S25 Plus के समान हो सकता है।
हालांकि, एक नई जानकारी के अनुसार ऐसा सामने आ रहा है कि जितना सोचा जा रहा था, यह फोन उससे महंगा हो सकता है। अगर हम Android Headline की एक नई रिपोर्ट कर गौर करें तो इसके अनुसार Samsung Galaxy S25 Edge का प्राइस 1200 यूरो से 1300 यूरो के बीच हो सकता है। इसका मतलब है कि फोन को इंडिया प्राइस के हिसाब से 123000 रुपये में यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है।
अब अगर आप इसे ही इंडिया प्राइस मान ले रहे हैं तो यह सही नहीं है, असल में इंडिया प्राइस और यूरोप के प्राइस में काफी अंतर होने वाला है। लीक आदि से जानकारी मिल रही है कि इस फोन का प्राइस Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra के बीच में हो सकती है। प्राइस के साथ साथ फोन के रैम और स्टॉरिज मॉडल भी सामने आ रहे हैं। Samsung Galaxy S25 Edge को 12GB तक रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा फोन में 256GB और 512GB स्टॉरिज मिल सकती है।
यह जानकारी तो सामने आ चुकी है लेकिन अभी इस फोन के बाकी बाजारों में प्राइस के लिए हमें इस फोन के लॉन्च तक का इंतज़ार करना चाहिए। अभी के लिए कुछ टिप, लीक और रुमर्स के आधार पर जो भी जानकारी सामने आई है, हमने आपको उसके बारे में बता दिया है, जैसे जैसे फोन को लेकर कोई अन्य जानकारी आती है तो हम आपको इसके बारे में अपडेट देते रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra पर 26000 रुपए से ज्यादा का फ्लैट डिस्काउंट, धड़ाधड़ हो रही बुकिंग