flipkart offers rs 50000 discount offer on Samsung Galaxy S24 Ultra 5G
अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम फोन लेने की सोच रहे थे, लेकिन हमेशा ही आपका बजट बीच में आ जाता है, तो ये समय आपके लिए बेस्ट हो सकता है। असल में, Samsung का फ्लैगशिप Samsung Galaxy S24 Ultra 5G स्मार्टफोन इस समय Flipkart पर बेहद ही सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए आपको इस समय मात्र 50,000 रुपये के आसपास ही खर्च करने होंगे। हालांकि, फोन का प्राइस लाखों में है, अब यह फोन आपको इस सस्ते प्राइस में कैसे मिलने वाला है। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते है कि कैसे यह फोन इस कम प्राइस में मिल सकता है। इसके अलावा आपको इसे क्यों खरीदना चाहिए, इस बारे में भी हम आपको जानकारी देने वाले हैं। आपको हम 3 पॉइंट्स इस बात को समझाएंगे कि आखिर आपको यह फोन खरीदना चाहिए कि नहीं। आइए शुरू करते हैं और जानते हैं।
अगर आप Samsung Galaxyt S24 Ultra स्मार्टफोन को खरीदने का मन है तो आप इसे 1,34,999 रुपये के स्थान पर इस समय 78,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इसका सीधा सा मतलब यह है कि इस फोन पर आपको लगभग लगभग 40% का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, अगर आप बैंक ऑफर और कुछ अन्य डिस्काउंट आदि को भी इस डील में शामिल कर देते हैं तो फोन का प्राइस बेहद ही ज्यादा कम हो सकता है। डील के अनुसार फोन पर आपको SBI Bank का Credit Card इस्तेमाल करने पर लगभग लगभग 4000 रुपये के आसपास का डिस्काउंट मिल सकता है। आइए अब अन्य ऑफर आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हैं।
Flipkart इस फोन पर लगभग लगभग 51,100 रुपये के आसपास का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। हालांकि, इसे आपको ऐसे समझना चाहिए कि इतने तक यानि निर्धारित नहीं है कि आपको कितना डिस्काउंट दिया जाने वाला है, असल में यह आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है कि आपको एक्सचेंज में क्या वैल्यू मिलने वाली है।
अब यह निर्धारित नहीं है कि आपको कितना एक्सचेंज वैल्यू मिलने वाला है, ऐसे में अगर आपके फोन की कंडीशन अच्छी है और आपको लगभग लगभग 20000 रुपये के आसपास तक का एक्सचेंज मिल जाए तो आप इस फोन को 50000 रुपये तक के आसपास की कीमत में खरीद सकते हैं। यानि 50 हजार से कुछ ज्यादा या इस प्राइस के आसपास में आपको इस फोन को खरीदने का मौका मिलने वाला है। आइए अब जानते है कि क्या इस प्राइस में फोन को खरीदना सही रहने वाला है। हम आपको 3 पॉइंट्स में इसकी जानकारी देने वाले हैं।
अगर इस समय बाजार को देखा जाए तो आपको सैमसंग का लेटेस्ट मॉडल यानि Samsung Galaxy S26 Ultra भी मिल जाने वाला है। हालांकि, यह मत समझिए कि इस फोन के आने से किसी भी प्रकार से Samsung Galaxy S24 Ultra का रेलेवेंस कम हुआ है। यह फोन इस समय भी एक वैल्यू और बेहतरीन पिक हो सकता है। इसमें आपको फ्लैगशिप परफॉरमेंस के अलावा दमदार कैमरा सेटअप मिल रहा है।
सैमसंग के इस फोन के कुछ मुख्य तत्त्वों को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन titanium build और S Pen के साथ आता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन कम देखने को मिलता है और इस प्राइस में तो शायद ही मिले। अगर आप इस फोन के साथ नोट्स आदि बनाते हैं तो यह आसानी से बन जाने वाले हैं, इसके अलावा आप एडिटिंग और अन्य बहुत से रचनात्मक काम भी इससे कर सकते हैं।
अगर फोन की परफॉरमेंस को देखा जाए तो यह किसी से भी कम नहीं है, इस फोन में आपको Snapdragon 8 Gen 3 processor मिलता है, जो इस समय भी उतना ही पावरफुल है, जितना अपने लॉन्च के समय था, हाँ हो सकता है कि इससे ताकतवर प्रोसेसर इस समय बाजार में मौजूद हैं, लेकिन इसे भी आप कम न आँकें। यह आपके डेली के सभी काम, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है। इसके अलावा ऐसा भी नहीं है कि यह फोन आने वाले कुछ सालों में स्लो हो जाएगा। लंबे समय तक आपको इस फोन के साथ नए जैसी फ़ील मिलने वाली है। फोन में कंपनी की ओर से 7 साल का OS और सिक्युरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
फोन का कैमरा की भी इसकि सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इस फोन में आपके लिए एक 200MP का मेन कैमरा रखा गया है। इस सेन्सर के बारे में सुनकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर यह कैसी फोटोग्राफी करता होगा। मैं, आपसे इतना जरूर कह सकता हूँ यह फोन आपको किसी भी तरह से निराश नहीं करने वाला है। ऐसे में इसका सस्ते में मिलना तो आपके लिए सोने पे सुहागा वाली बात है।
यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप में जल्द आ रहा ये X और Telegram वाला दमदार फीचर, चैटिंग के प्राइवेसी हो जाएगा चार-चौबंद