Samsung Galaxy S24 Ultra
टेक लवर्स के लिए फ्लिपकार्ट इस समय Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर बिना किसी ऑफर के एक बहुत बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जो एक बेहतरीन मौका है। हालांकि, जो लोग और भी ज्यादा बचत करना चाहते हैं उनके लिए यह डील और भी अच्छी हो सकती है। इस हाई-एंड स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने वाले ग्राहक बैंक ऑफर्स के जरिए भी अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। आइए आपको डिटेल में यह पूरी डील समझाते हैं।
यह प्रीमियम सैमसंग फोन असल में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 1,34,999 रुपए का आता है, लेकिन अभी के लिए यह 23% की छूट के साथ केवल 1,02,999 रुपए में उपलब्ध है। यह ऑफर टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम वाइलेट कलर ऑप्शंस पर मिल रहा है, जबकि अन्य कलर वेरिएंट्स और मेमोरी वेरिएंट्स के अनुसार ऑफर्स भी अलग-अलग हैं। यह डिवाइस अपने स्टाइल और फंक्शनैलिटी के साथ इस आकर्षक डील को और भी बेहतर बना देता है।
यह फोन बिना किसी ऑफर के 32000 रुपए के डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर 1,02,999 रुपए में लिस्टेड है। लेकिन अगर आप इसकी खरीदारी के लिए HDFC बैंक कार्ड, BOBCARD या अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 1500 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर आप 5% अनलिमिटेड कैशबैक भी पा सकते हैं।
जो ग्राहक अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार ऑफर है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस हैंडसेट के कुछ ही यूनिट स्टॉक में बचे हैं, तो इससे पहले कि आपके हाथ से यह मौका निकाल जाए, आपको बहुत जल्दी फैसला लेना होगा।