क्या वाकई Samsung Galaxy S24 Ultra होगा 2024 का सबसे धाकड़ स्मार्टफोन? अभी चेक कर लें ये डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S24 Ultra में एक Titanium Alloy Middle Frame होने वाला है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में एक 6.78-इंच की display होने वाली है, जो 3120x1440 पिक्सेल के साथ आती है।

Samsung Galaxy S24 Camera को देखें तो फोन में एक 200MP का प्राइमेरी कैमरा होने वाला है।

Samsung ने अभी इस साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S23 Series को पेश किया था। इसी सीरीज में Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया गया था, यह एक दमदार परफॉरमेंस देने वाला स्मार्टफोन है। इसका Samsung Galaxy S23 Ultra Camera, Samsung Galaxy S23 Ultra Design अपने आप में बेहतरीन है। इस दमदार स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद अब सामने आ रहा है कि Samsung की ओर से Samsung Galaxy S24 Ultra को भी लॉन्च किया जाने वाला है। इस स्मार्टफोन को लेकर इंटरनेट पर खबरें चल रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फोन को 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: केवल India-Pakistan ही नहीं, सभी Cricket Matches देखें बिल्कुल FREE, बस करना होगा ये काम

Samsung Galaxy S24 Ultra Design, Samsung Galaxy S24 Ultra Camera, Samsung Galaxy S24 Ultra Display, Samsung Galaxy S24 Ultra Processor बेहद ही दमदार होने वाले हैं। ये जानकारी कई टिप्स्टर के माध्यम से सामने आ चुकी है। आइए जानते है कि आखिर Samsung Galaxy S24 Ultra के बारे में क्या क्या सामने आया है। 

Samsung Galaxy S24 Ultra Specifications

टिप्स्टर Ice universe की ओर से अभी हाल ही में कहा गया है कि Samsung Galaxy S24 Ultra Design में एक Titanium Alloy Middle Frame होने वाला है। इसके अलावा इसकी Samsung Galaxy S24 Ultra Display के बारे में भी जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S24 ultra Display 6.78-इंच की होने वाली है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट पर आएगी। 

इसके अलावा अगर हम Tipster Setsuna Digital को देखें तो इसके माध्यम से Samsung Galaxy S24 Ultra Processor की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy S24 Ultra Processor के तौर पर Snapdragon 8 gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि ऐसा भी सामने आया है कि इस फोन में सैमसंग Exynos Processor को शामिल नहीं करने वाला है। 

Samsung Galaxy S24 Ultra Camera Details की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि यह भी जानकारी सामने आ रही है कि इस फोन में 200MP का प्राइमेरी कैमरा होने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 50MP का टेलीफोटो लेंस होने वाला है। फोन में एक 10MP का पेरिस्कोप लेंस भी होगा। हालांकि फोन के फ्रन्ट पर एक 12MP का सेल्फ़ी कैमरा भी होने वाला है। 

Samsung Galaxy S24 Ultra Price in India

अभी के लिए इस फोन की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि आने वाले कुछ समय में हो सकता है कि फोन की कीमत को लेकर कुछ जानकारी इंटरनेट पर आना शुरू हो जाए। अभी के लिए Internet पर Samsung Galaxy S24 ultra Price details के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

क्या 2024 का दमदार स्मार्टफोन होगा Samsung Galaxy S24 Ultra?

हालांकि अभी के लिए Samsung Galaxy S24 Ultra Specifications को देखकर यही कहा जा सकता है कि 2024 में यह स्मार्टफोन तहलका मचाने वाला है। असल में अगर Samsung Galaxy S23 Ultra अभी के लिए एक धांसू स्मार्टफोन है अब ऐसे में अगर इसी पीढ़ी में एक नया स्मार्टफोन आता है तो यह अपने आप में कुछ अलग खूबियों के साथ आएगा। इसका मतलब है कि 2024 में यह स्मार्टफोन अन्य बहुत से फोन्स को टक्कर देने वाला है। इस समय इसके स्पेक्स को देखकर लगता है कि यह परफॉरमेंस के मामले में अव्वल होगा। 

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 15 Launch Event: यहाँ देखें सबसे तगड़े iPhone Launch की Live Stream

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :