ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon ने सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 5G की कीमत में बड़ी कटौती की है। साल 2024 में लॉन्च हुआ यह प्रीमियम डिवाइस अब अपने सेगमेंट की सबसे आकर्षक डील्स में शामिल हो गया है। Galaxy S24 का बेस वेरिएंट, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, को कंपनी ने शुरुआती तौर पर 74,999 रुपये में पेश किया था। आइए देखते हैं अब इसे कितने में खरीदा जा सकता है।
करीब 43 प्रतिशत की भारी छूट के बाद यह मॉडल अमेज़न पर 42,991 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट, जिसकी लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी, उसे भी 41 प्रतिशत सस्ता कर दिया गया है और यह अब 46,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है।
डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल रहा है। 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर कंपनी 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिससे फोन की कीमत घटकर सीधे 40,991 रुपये पर पहुंच जाती है। वहीं कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त 1,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 39,491 रुपये तक आ सकती है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन के बदले अधिकतम 35,950 रुपये तक की छूट मिल सकती है। अगर किसी पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू करीब 15,000 रुपये भी मिलती है, तो Galaxy S24 5G को लगभग 24,491 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो एक फ्लैगशिप फोन के लिए बेहद किफायती सौदा माना जा रहा है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy S24 में 6.2-इंच की Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें Samsung का Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है।
Galaxy S24 में 8GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मौजूद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 10MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फोन का एल्युमिनियम फ्रेम इसे प्रीमियम लुक और मजबूत फील देता है।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर आते ही बन गई नंबर 1, ये हिंदी स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म देख सनक जाएगा माथा, IMDb रेटिंग 8.4