Samsung Galaxy S23 5G
Samsung Galaxy S23 5G की कीमत पर फ्लिपकार्ट एक भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर दे रहा है, जिससे आप इस हाई-एंड स्मार्टफोन को एक किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को सैमसंग फ्लैगशिप पर 56% की सीधी बचत करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील के जरिए आप इसके फाइनल प्राइस को और भी नीचे ला सकते हैं। अगर आप एक फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे थे तो यह आपके लिए एकदम सही मौका हो सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस23 का 128GB वैरिएंट इस समय फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर 44000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 41,999 रुपए में लिस्टेड है। इसके अलावा आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है तो कंपनी आपको 7000 रुपए प्रतिमाह से 6 महीनों का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है।
इसके अलावा यहां 24,050 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है। अगर आप अपना पुराना फोन देकर पूरी एक्सचेंज वैल्यू पा लेते हैं तो नए फोन की कीमत आधी से भी आधी हो जाएगी। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि एक्सचेंज डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
सैमसंग गैलेक्सी S23 को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली हुई है। इसमें एक 6.1 इंच ईइ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले शामिल है। यह स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 CPU से अपनी पावर लेता है।
यह डिवाइस 256GB तक स्टोरेज और 8GB रैम से लैस आता है। फोन के कैमरा सेटअप में 50MP + 10MP + 2MP सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा सामने की तरफ एक 12MP सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। फोन में 3900mAh की बैटरी लगी हुई है जो 25W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: याद है Ratsasan का वो सीरियल किलिंग वाला खौफनाक मंज़र? उससे भी खतरनाक हैं ये 5 मूवी, देखकर कांप जाएगी रूह!