Samsung Galaxy S23 FE India Launch: धूम मचाने आ रहा सैमसंग का नया High End Phone

Updated on 22-Oct-2023
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S23 FE को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग इंडिया वेबसाईट पर एक सपोर्ट पेज पर जानकारी सामने आई है।

Samsung India की वेबसाईट पर एक Support Page पर देखा गया है, यहाँ Samsung Galaxy S23 FE और एक Samsung Galaxy S23 FE Special Edition Model को भी देखा गया है।

Samsung Galaxy S23 FE को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके बारे में सैमसंग इंडिया वेबसाईट पर एक सपोर्ट पेज पर जानकारी सामने आई है। इसे 91Mobiles ने सबसे पहले आ देखा है। हालांकि स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी, फोन की प्राइस और स्टॉरिज मॉडल को लेकर भी कुछ समय पहले जानकारी आई थी।इसके अलावा इस फोन के स्पेक्स भी भी TENAA पर देखे जा चुके हैं। इसके अलावा अभी हाल ही में फोन का डिजाइन भी सामने आ चुका है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio का Jio AirFiber लॉन्च, घर ले जाएँ 1Gbps की स्पीड: देखें और Pricing Details और Feature | High Tech

Samsung India Website पर नजर आया Samsung Galaxy S23 FE

Samsung India की वेबसाईट पर एक Support Page पर देखा गया है, यहाँ Samsung Galaxy S23 FE और एक Samsung Galaxy S23 FE Special Edition Model को भी देखा गया है। इस स्पेशल एडीशन के लिए कहा जा रहा है कि यह एक एक्सक्लूसिव कलर वैरिएन्ट हो सकता है, जो मात्र सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर भी मिलने वाला है। लिस्टिंग से फोन का मॉडल नंबर SM-S711B/DS है।

हालांकि यहाँ आपको जानकारी दे देते है कि सपोर्ट पेज से फोन के डिजाइन और स्पेक्स की जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन के नजर आने से पता चलता है कि Samsung Galaxy S23 FE को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि अभी तक इसके लॉन्च की कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर है कि जल्द ही सैमसंग की ओर से ऐसा किया जाने वाला है, ऐसा भी हो सकता है कि इस महीने के अंत तक सैमसंग इसकी घोषणा कर दे।

Samsung Galaxy S23 FE के अनुमानित Specifications

Evan Blass के एक रेन्डर से पता चलता है कि Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन Samsung Glaxy S23 के जैसे ही डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें एक पंच-होल डिस्प्ले मिल सकती है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा होने के भी आसार हैं। इसके अलावा फोन को कई अलग अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाने वाला है। यह फोन पर्पल, ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Jio AirFiber VS Airtel Xstream Fiber: प्लान्स, स्पीड और प्राइस के बीच देखें सबसे बड़े अंतर

Samsung Galaxy S23 FE में एक 6.4-इंच की FHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आएगी। फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके लव फोन में एक 50MP का OIS Sensor, एक 8MP का सेकन्डेरी कैमरा और एक 12MP का टेलीफोटो लेंस हो सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE में एक 4500mAh की बैटरी 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में One UI 5.1 पर आधारित एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट भी हो सकता है। अगर फोन की कीमत की चर्चा करें तो Samsung Galaxy S23 FE का प्राइस लगभग 54999 रुपये के आसपास हो सकता है, इसे लेकर पहले जानकारी आई थी।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :