Samsung Galaxy S10 मॉडल्स को मिला US FCC सर्टिफ़िकेशन

Updated on 06-Feb-2019
HIGHLIGHTS

सैमसंग के Galaxy S10 मॉडल्स के बारे में एक बार फिर जानकारी सामने आयी है। जहां ये फ़ोन्स जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं वहीँ गीकबेंच पर भीं इन फ़ोन्स की लिस्ट में शामिल Galaxy S10+ के स्पेक्स का खुलासा हुआ है और साथ ही फ़ोन्स को US FCC सर्टिफ़िकेशन भी मिला है।

खास बातें:

  • Galaxy S10 के तीन मॉडल्स को मिला FCC सर्टिफिकेशन
  • Wi-Fi 6  के साथ आ सकते हैं अपकमिंग फ़ोन्स
  • रिवर्स वायरलेस  को सपोर्ट कर सकते हैं स्मार्टफोन्स

 

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने Galaxy S10 सीरीज़ को आयोजित होने वाले अपने इवेंट "Galaxy Unpacked event" को लांच कर सकती है। यह इवेंट  20 फरवरी को San Francisco में होने वाला है। वहीँ सैमसंग के इस भव्य लांच से पहले ही Galaxy S lineup के तीन रयूमर्ड मॉडल्स को US FCC certification मिल चुका है। आपको बता दें  कि  इन फ़ोन्स में Galaxy S10, Galaxy S10+, और Galaxy S10 E जिसे Galaxy S10 Lite भी कहा गया है , शामिल हैं। US FCC certification मिलने के बाद यह बात साफ़ हो चुकी है कि फ़ोन्स को यूनाइटेड स्टेट्स की मार्केट में जगह मिलेगी। इसके साथ ही  Exynos 9820 से लैस Galaxy S10+ वैरिएंट को भी Geekbench पर स्पॉट किया गया है।

Snapdragon 855-variant Galaxy S10+.के मॉडल को हाई सिंगल और मल्टी स्कोर मिले हैं।  सैमसंग अपने flagship Galaxy S-series स्मार्टफोन के दो वैरिएंट्स को पेश कर सकता है  जिसमें एक Qualcomm Snapdragon chip और दूसरा Exynos SoC से लैस हो सकता है। Galaxy S10 मॉडल्स का US FCC सर्टिफिकेशन, SM-G970U (Galaxy S10 E), SM-G973U (Galaxy S10) और SM-G975U (Galaxy S10+) से

 इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ़ोन रेगुलेटरी एजेंसी के मापदंडों पर सही है और यूएस मार्किट के प्राइम टाइम के लिए तैयार है। FCC दस्तावेज़ों से यह बात भी साफ़ है कि Galaxy S10 के तीनो मॉडल्स Bluetooth LE, NFC और WiFi 802.11ax, को सपोर्ट करते हैं। WiFi 802.11ax को  WiFi 6 भी कहा जा सकता है। 

FCC सर्टिफिकेशन से “Wireless Power Transfer”  सामने आया है जिसे  Galaxy S10 के AC power signal को magnetic induction (MI) या के ज़रिये magnetic resonance (MR) रिसीव और ट्रांसमिट किये जाने के तौर पर जाना जा रहा है। यह फीचर रिवर्स चार्जिंग फीचर के तौर सामने आया है।

वहीँ Galaxy S10+ को Geekbench पर भी मॉडल नंबर SM-G975F के साथ स्पॉट किया गया है। यह डिवाइस Exynos 9820 से लैस हो सकती है इसके साथ ही इसकी बेंचमार्किंग सबसे पहले DroidHolic क द्वारा पता चली थी।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :